{"_id":"59a2efd74f1c1b1d4e8b4725","slug":"151503850455-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोलर लाइट से जगमगाएगी तुनन पंचायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलर लाइट से जगमगाएगी तुनन पंचायत
Updated Sun, 27 Aug 2017 09:44 PM IST
विज्ञापन
जगातखाना(रामपुर बुशहर)।
निरमंड खंड की तुनन पंचायत जल्द ही सोलर लाइट से जगमगाएगी। पंचायत क्षेत्र में 14वें वित्त आयोग के तहत सोलर लाइटें लगाना प्रस्तावित है। अब पंचायत के सभी ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को अंधेरे में आवाजाही की सुविधा मिलेगी। पंचायत के नौ वार्डों के लोगों ने सोलर लाइटें लगाने के बारे में प्रस्ताव भेजा है। पंचायत की ओर से सभी वार्डों में तीन-तीन लाख रुपये की लागत से अन्य विकास कार्य करवाए जाने हैं।
बीते कई वर्षों से वार्डों में सोलर लाइटें लगाने की मांग उठ रही थी। अब जल्द ही पंचायत के हजारों लोगों को इन लाइटों का लाभ मिलेगा। पंचायत के जगातखाना, थाचवा, चाटी, शरशाया, सिसवासेर, गांवबील, गुंडी, तुनन और दामण वार्ड में 14वें वित्तायोग के तहत लाइटें लगेंगी। पंचायत की ओर से प्रत्येक वार्ड में दो-दो लाख रुपये की लागत से सोलर लाइटें लगाने का प्रस्ताव पंचायती राज विभाग को भेजा गया है। उधर, तुनन पंचायत प्रधान देविका ने बताया कि पंचायत के सभी वार्डों में 14वें वित्तायोग के तहत सोलर लाइटें लगाई जाएंगी। प्रत्येक वार्ड में 2-2 लाख रुपये की लागत से सोलर लाइटें लगाई जाएंगी।