फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   मदरसा आलिया से 2016 में हटाया गया था यूनानी चिकित्सालय

मदरसा आलिया से 2016 में हटाया गया था यूनानी चिकित्सालय

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
मदरसा आलिया से 2016 में हटाया गया था यूनानी चिकित्सालय

विज्ञापन
रामपुर। राजकीय यूनानी चिकित्सालय को करीब दो साल पहले ( 2016) में मदरसा आलिया की बिल्डिंग से दूसरी जगह स्थानांतरित कर दिया गया था। तब यह सीएंडडीएस की यूनिट 30 की ओर से यह भवन रामपुर पब्लिक स्कूल को दिया था। इसके बाद से ही भवन में स्कूल की कक्षाएं संचालित हो रहीं थीं। हालांकि, यह भवन सीएंडडीएस के पास कैसे आया, अभी इस मामले की जांच चल रही है।

किला पूर्वी गेट पर पान दरीबा पर स्थित मदरसा आलिया संचालित था। इसी का कुछ हिस्सा सरकार ने यूनानी चिकित्सालय को दे दिया था, जिसके बाद से चिकित्सालय का संचालन हो रहा था। सालों तक भवन की देखरेख न होने की वजह से यह भवन भी काफी जर्जर हो गया था, जिसके बाद समाजवादी पार्टी की सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे मोहम्मद आजम खां ने इस भवन को खाली करा लिया था और यूनानी अस्पताल को दूसरी जगह स्थानांतरित करा दिया था। यह भवन किसी तरह से सीएंडडीएस की यूनिट 30 के पास आ गया, जिसके बाद सीएंडडीएस ने भवन की मरम्मत कराई। इसके बाद इस भवन में बने कमरों में जौहर ट्रस्ट से संचालित रामपुर पब्लिक स्कूल की कक्षाएं लगनी शुरु हो गईं। सूबे में सत्ता बदलते ही भाजपा नेता आकाश सक्सेना ने तमाम शिकायतें करनी शुरु कर दीं। कांग्रेस नेता फैसल लाला, मौलाना मौहब्बे अली, मुस्तफा हुसैन समेत तमाम लोगों ने एक के बाद एक शिकायत की, जिसके बाद जांच की गई। इस जांच के बाद भवन को खाली कराकर वापस यूनानी चिकित्सालय को दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed