{"_id":"5bae81d2867a557f6f60d969","slug":"141538163154-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों ने उठाया अतिक्रमण और शौचालय का मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों ने उठाया अतिक्रमण और शौचालय का मुद्दा
Updated Sat, 29 Sep 2018 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। व्यापारियों और उद्यमियों ने शहर में बढ़ते अतिक्रमण एवं शौचालयों के निर्माण का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण की वजह से दिक्कत हो रही है, जिस पर जिलाधिकारी महेन्द्र बहादुर सिंह ने अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए।
कलक्ट्रेट सभागार में हुई व्यापार एवं उद्योग बंधु की संयुक्त बैठक में व्यापारियों एवं उद्यमियों ने सार्वजनिक शौचालय संचालित न होने, महत्वपूर्ण स्थलों पर अवैध होर्डिंग की स्थापना, शहर में ट्रैफिक की समस्या, अतिक्रमण सहित विभिन्न मुद्दों के निस्तारण के लिए जिलाधिकारी को अवगत कराया। व्यापारियों ने बताया कि शहर में निर्मित सार्वजनिक शौचालयों के संचालित न होने के कारण जनसामान्य को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
शौचालय जल्द ही संचालित करा दिए जाएं, जिस पर जिलाधिकारी ने कहा कि निर्माण इकाई को शौचालय लागत की पूरी धनराशि अभी विभाग द्वारा नहीं भेजी गई है, जिससे शौचालय अभी संचालित अवस्था में नहीं है। राधा रोड पर भारी व अवैध वाहनों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने कार्रवाई करने के निर्देश दिए। पालिका के अंतर्गत दुकानों के आवंटन की प्रक्रिया के दौरान पारदर्शी रवैया अपनाए जाने के अनुरोध पर डीएम ने कहा कि दुकान आवंटन में प्रत्येक कार्यवाही निर्धारित प्रावधानों के अंतर्गत ही की जाएगी।
विज्ञापन
नूरमहल से एनएच तक नाले पर फैले अतिक्रमण को हटाए जाने संबंधी पूर्व में पालिका को दिए गए निर्देशों को गंभीरता से न लेेने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की। राम-रहीम फ्लाई ओवर के पूर्वी साइड में अवैध अतिक्रमण व दुकानों को हटवाने के लिए अभियान चलाकर जुर्माना लगाने की कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद को एक अक्तूबर को औपचारिक रूप से ओडीएफ घोषित कर दिया जाएगा तथा इस अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन भी कराया जाएगा। इस अवसर पर एएसपी सुधा सिंह, उपायुक्त उद्योग सुशील कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।