फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   जगातखाना, घाटू, उरटू-बागीपुल को मिली पीएचसी

जगातखाना, घाटू, उरटू-बागीपुल को मिली पीएचसी

Wed, 11 Oct 2017 12:59 PM IST
Updated Wed, 11 Oct 2017 12:59 PM IST
विज्ञापन
जगातखाना, घाटू, उरटू-बागीपुल को मिली पीएचसी
आनी (कुल्लू)।
विज्ञापन

आनी विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में शिक्षा, स्वास्थ्य के क्षेत्र में अथाह विकास हुआ है। साथ ही सड़कों का जाल बिछा है। यह बात निरमंड के सिविल अस्पताल से वीडियो कांफ्रेंस के जरिए जगातखाना, घाटू, उरटू और बागीपुल में पीएचसी के लोकार्पण के दौरान आनी के विधायक खूबराम आनंद ने कही। इस दौरान एपीएमसी कुल्लू एवं लाहुल स्पीति के चेयरमैन यूपेंद्र कांत मिश्रा, मिल्कफेड के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर के सदस्य कुलवंत कश्यप और युवा सेवा एवं खेल प्राधिकरण के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर के सदस्य सतपाल ठाकुर भी मौजूद थे।

विधायक खूबराम आनंद ने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने आनी विधानसभा क्षेत्र में अपने पिछले दौरे के दौरान की गई सभी घोषणाएं पूरी की हैं। क्षेत्र के विकास में कांग्रेस ने कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है। उन्होंने कहा कि जनता कांग्रेस का विस चुनाव में साथ दे। उन्होंने कहा कि हाल ही में नित्थर में अस्थायी पुलिस चौकी, पीएचसी लूहरी सहित कई सड़कें जनता को समर्पित की गई हैं। करोड़ों की लागत से कई सड़कों को पक्का किए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस दौरान तुनन पंचायत प्रधान देविका, पवन ठाकुर, स्वास्थ्य कार्यकर्ता सरोजना ठाकुर, शकुंतला ठाकुर, आशा कार्यकर्ता गीता, घाटू पंचायत के प्रधान जगदीश, उरटू पंचायत के प्रधान बंटू, बागीपुल के प्रधान देवी सिंह सहित अस्पताल स्टाफ और अन्य लोग भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed