{"_id":"597f5f714f1c1bd8588b4630","slug":"141501519729-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विजेताओं को मिलने वाला पुरस्कार दोगुना बढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विजेताओं को मिलने वाला पुरस्कार दोगुना बढ़ा
Updated Mon, 31 Jul 2017 10:18 PM IST
विज्ञापन
ठियोग (रामपुर बुशहर)।
जिला स्तरीय ठियोग उत्सव को लेकर स्थानीय बचत भवन में सोमवार को बैठक का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता एसडीएम ठियोग ताशी संडूप ने की। उन्होंने बताया कि 15 अगस्त से होने वाले जिला स्तरीय ठियोग मेले को लेकर सभी तैयारियां प्रशासन ने पूरी कर ली हैं। उत्सव में बागवानी एवं आईपीएच मंत्री विद्या स्टोक्स बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगी। प्रशासन एवं नप के सहयोग से पहली बार बाजार में कई जगह सजावट गेट लगाए जाएंगे।
मेले में होने वाली कबड्डी, वॉलीबाल प्रतियोगिता की विजेता टीमों को मिलने वाली पुरस्कार राशि इस बार दोगुनी कर दी है। छात्रों की प्रस्तुतियों के लिए कम से कम पांच हजार रुपये मेला कमेटी की ओर से दिए जाएंगे। 15 और 16 अगस्त को प्रदेश के कलाकार किशन वर्मा, प्रदीप शर्मा, महेंद्र राठौर, सुरेश शर्मा, रविंद्र ठाकुर, शारदा और गीता भारद्वाज प्रस्तुतियां देेंगे। अन्य कलाकार 12 अगस्त से पहले नप कार्यालय में आवेदन जमा करवाएं। आईपीएच, बिजली बोर्ड और सभी विभागों को उचित व्यवस्था के निर्देश दिए गए। यातायात की व्यवस्था को पूरी तरह से सुचारु रखा जाएगा। बैठक में शहरी कांग्रेस के अध्यक्ष सुनील शर्मा ने कहा कि छात्रों को कार्यक्रम को लेकर उचित समय दिया जाना चाहिए। इस दौरान बीडीओ ठियोग आरएल चौहान, नप अध्यक्ष शांता शर्मा, उपाध्यक्ष ललिता शर्मा, बीडीसी चेयरमैन मदनलाल वर्मा, युकां अध्यक्ष राकेश वर्मा, प्रेम पब्लिक स्कूल के चेयरमैन रवि शाडिंल, हिमालयन पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य मनु प्रकाश शर्मा, नरेश ऐरी, छात्र विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. भरत कश्यप, अधिवक्ता मनोहर लाल शर्मा, व्यापार मंडल ठियोग के अध्यक्ष अजय, सह सचिव मुनीश शर्मा, जेएनवी के प्रधानाचार्य सुमन कुमार के अलावा सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।