फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   विभिन्न मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार करेंगे बिजली कर्मी

विभिन्न मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार करेंगे बिजली कर्मी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jan 2019 11:35 PM IST
विज्ञापन
विभिन्न मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार करेंगे बिजली कर्मी

विज्ञापन
रामपुर। विद्युत मजदूर संगठन के केंद्रीय महामंत्री हामिद रजा खां ने कहा कि बिजली कर्मी अपनी समस्याओं को लेकर 9 जनवरी से कार्य बहिष्कार करेंगे। वह सिविल लाइंस स्थित पुराना पावर हाउस पर हुई बैठक में बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि बिजली कर्मियों के समक्ष तमाम समस्याएं हैं, जिनके निदान के लिए लगातार मांग की जा रही है। किन्तु, कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा हैं। प्रमुख महामंत्री सैय्यद शुऐब हसन ने कहा कि ऊर्जा मंत्री की घोषणा के बाद भी विभाग से बिचौलियों को हटाकर विभागीय संविदा लागू नहीं की जा रही है। जूनियर इंजीनियर के रिक्त 1600 पदों पर पात्रता में शिथिलता नहीं बरती जा रही है। संविदा कर्मियों का न्यूनतम मानदेय 25 हजार रुपये किया जाए। उन्होंने कार्यालय सहायक तृतीय एवं टीजी टू तथा समकक्ष को छठवें वेतन आयोग के अनुरूप नियुक्ति ग्रेड पे 4200 रुपये दिया जाए, जबकि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को 2600 रुपये ग्रेड पे देने की मांग की है। साथ ही कहा कि सरकार की ओर से बिजली कर्मियों की मांगों पर ध्यान न देने की वजह से अब नौ जनवरी से कार्य बहिष्कार किया जाएगा। इस मौके पर हरीश कुमार वर्मा, जुल्फेकार मियां, नूर उल नबी, वहाब खां, पवन रजनीवाल, चंद्रपाल सिंह, नाजिम, सत्यपाल, अनिल कुमार, विनोद कुमार, मोहम्मद तारिफ आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed