{"_id":"5c0c1eb4bdec22416e626f6e","slug":"131544298164-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना न तोलने पर भड़के किसान, तौल शुरू होने पर हुए शांत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना न तोलने पर भड़के किसान, तौल शुरू होने पर हुए शांत
Updated Sun, 09 Dec 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रामपुर। क्रय केंद्र पर गन्ना न तौलने और ट्रांसपोर्ट की उचित व्यवस्था न होने पर किसानों का गुस्सा भड़क गया। भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष हसीब अहमद के साथ तमाम किसान क्रय केंद्र पर पहुंच गए और गन्ना न तौलने पर नाराजगी जाहिर की। सूचना पर संबंधित मिल के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और गन्ना तौल शुरू कराई। जिस पर किसान शांत हुए।
दढ़ियाल के नारायनपुर स्थित त्रिवेणी शुगर मिल ने पनवड़िया में क्रय केंद्र बनाया है। शनिवार को तमाम किसान भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष हसीब अहमद के पास आए और बताया कि उक्त केंद्र पर कई दिनों से गन्ना तौल नहीं हो रही है। साथ ही केंद्र पर ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था भी सही नहीं है। केंद्र पर कई दिनों से गन्ना लदी ट्रालियां खड़ी हैं, जिस कारण गन्ना खराब हो रहा है। इस पर भाकियू जिलाध्यक्ष हसीब अहमद कई किसानों के साथ केंद्र पर पहुंच गए और गन्ना तौल न होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने मिल प्रबंधन और गन्ना विभाग के अधिकारियों से वार्ता की जिस पर गन्ना समिति सचिव मतिराज राम और त्रिवेणी शुगर मिल के एजीएम और डिप्टी जीएम केन भी मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर खड़ी हुई सभी ट्रैक्टर-ट्रालियों से गन्ना अपनी मौजूदगी में तौलवाया, जिस पर किसान शांत हुए। इस दौरान नासिर अली, रिजवान, होरी लाल, हसीन अहमद, इदरीश अहमद, असलम, वीरेंद्र सिंह यादव, पप्पू यादव, रामऔतार, रनवीर सिंह आदि मौजूद रहे।