{"_id":"5bfaee73bdec2241b2772efd","slug":"131543171699-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली ने शाहजहांपुर को 4-3 से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली ने शाहजहांपुर को 4-3 से हराया
Updated Mon, 26 Nov 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। अखिल भारतीय आमंत्रण हॉकी प्रतियोगिता का रंगारंग कार्यक्रमों के साथ शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता का पहला मुकाबला दिल्ली और शाहजहांपुर की टीम के बीच हुआ। रोमांचक मुकाबले में दिल्ली ने शाहजहांपुर को 4-3 से शिकस्त देकर अगले चरण में प्रवेश कर लिया है।
फिजीकल कालेज के मैदान पर आयोजित हो रही प्रतियोगिता का शुभारंभ जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने गुब्बारे उड़ाकर किया। इससे पहले स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मैच के शुरुआती तीन मिनट के बाद ही शाहजहांपुर से अली ने फील्ड गोल कर टीम को बढ़त दिला दी। कुछ देर बाद दिल्ली की ओर से पुनीत ने गोल दागकर टीम को बराबरी पर ला दिया।
मैच के 19 वें मिनट में शाहजहांपुर की ओर से मोहम्मद फुरकान ने पेनाल्टी कार्नर पर गोल कर 2-1 बढ़त दिलाई। हाफ टाइम तक शाहजहांपुर बढ़त बनाए हुए थी। दूसरे हाफ का खेल शुरू होते ही दिल्ली एकेडमी ने लगातार आक्रमण कर मंजेश एक व विशाल ने लगातार दो गोल दागकर टीम को बढ़त दिला दी।
विज्ञापन
अंतिम समय में शाहजहांपुर के फैसल ने गोल कर टीम को तीन गोल तक पहुंचाया लेकिन, खेल का समय समाप्त होने तक दिल्ली की टीम ने 4-3 से मैच अपने नाम कर लिया। मैच के दौरान टेक्निकल टेबिल पर टेक्निकल डायरेक्टर लईक अहमद खां, आसिफ खां, वकार खां, दानिश खां और राजा खां ने देखा।
मैच में अंपायरिंग भानु अग्रवाल और गोविंद नटवाल ने की। संचालन हादी रजा खां और लियाकत खां ने किया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह, सीओ मिलक नरेंद्र पाल सिंह, सुजाउर रहमान शमसी, असरार खां, हसीब अहमद, फैसल खां, मामून शाह खां आदि मौजूद रहे।
आयोजक सचिव मुमताज खां ने सभी का आभार व्यक्त किया। टूर्नामेंट मीडिया प्रभारी फहीम कुरैशी ने बताया कि सोमवार को मुकाबले होंगे। जिसमें पहला मैच बिजनौर और रामपुर ग्रीन के बीच और दूसरा मैच रामपुर छात्रावास और दिल्ली एकेडमी के बीच खेला जाएगा। मैच आरंभ होने से पहले रामपुर हॉकी में अपनी पहचान रखने वाले खिलाड़ियों के निधन होने पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
फोटो