{"_id":"5be48954bdec22699c0c18b1","slug":"131541704020-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोटबंदी देश का सबसे बड़ा घोटाला- कपूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोटबंदी देश का सबसे बड़ा घोटाला- कपूर
Updated Fri, 09 Nov 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रामपुर। कांग्रेसी कार्यकर्ता नोटबंदी के खिलाफ प्रदर्शन को गुरुवार की शाम जौहर अली तोड़ स्थित कांग्रेस कार्यालय पर इक्टठे हुए। कांग्रेस के राष्टीय सचिव संजय कपूर ने कहा कि नोटबंदी भारत के इतिहास का सबसे बड़ा घोटाला है। भाजपा ने बंगाल, बिहार और अनेकों राज्यों में नोटबन्दी के फैसले से कुछ घंटे पहले ही बड़ी रकम से अनेकों बेनामी संपत्ति बना ली। नोटबंदी की फैसले ने देश के किसान,छोटे कारोबारी और आम नागरिक की कमर तोड़ दी। अनेकों लोग बैंको की लाइन मे खड़े-खड़े गुजर गए। पुलिस की लाठियों से बूढ़े-बुजुर्गों की जान गई और देश मे आर्थिक संकट आ गया। देश में कारोबार और नौकरियां खत्म हो गईं। देश के प्रधानमंत्री का ये फैसला देश की तबाही और पिछड़ेपन का कारण बन गया। संजय कपूर ने कहा आज का ( आठ नवंबर) दिन भारत के इतिहास में काले दिन के नाम से जाना जाएगा। इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सचिन त्रिवेदी,फैसल तुर्की,कलीम अहमद,बजाहत तुर्की,जीशान पाशा बंटी, नदीम मुमताज, मुशर्रफ अली,जुनैद ,फरीद अल्वी आदि रहे।