फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   शहर की फिजां में गूजेंगे वृंदावन के कलाकारों के बोल

शहर की फिजां में गूजेंगे वृंदावन के कलाकारों के बोल

Tue, 12 Sep 2017 01:19 AM IST
Updated Tue, 12 Sep 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
शहर की फिजां  में गूजेंगे वृंदावन के कलाकारों के बोल
शहर में गूंजेंगे वृंदावन के कलाकारों के बोल
विज्ञापन

रामपुर।
शहर की फिजां में अब वृंदावन के कलाकारों के बोल गूजेंगे। इसके लिए लिए रामलीला मंचन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। ज्यादातर स्थानों पर वृंदावन के कलाकार भगवान श्री राम के जीवन से जुड़ी झलकियां पेश करने को रामपुर पहुचेंगे। रामलीला कमेटियों ने अपने स्तर से तैयारियां तेज कर दी हैं। दशहरा इस माह के अंत में होगा। इससे पहले हर साल की तरह इस साल भी रामलीलाओं का मंचन शुरू होगा। रामलीला मंचन बरसों से चला आ रहा है। हर साल की इस तरह इस साल भी रामलीला मंचन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। शहर में तीन स्थानों पर जबकि पूरे जिले में करीब 258 स्थानों पर रामलीला का मंचन कराया जाता है। रामलीला मंचन को लेकर अलग-अलग तैयारियां हो रही हैं।
कोसी मंदिर रोड: रामलीला के संग कृष्ण लीला का भी मंचन करेंगे वृंदावनवासी
सनातन रामलीला कमेटी की ओर से कोसी मंदिर रोड पर स्थित रामलीला मंच से रामलीला का मंचन 16 सितंबर से किया जाना है। यहां पर वृंदावन के कलाकार अपनी कलाकारी दिखाएंगे। कमेटी अध्यक्ष शिव हरि गर्ग का कहना है कि यहां पर पिछले 50 साल से रामलीला का मंचन हो रहा है। यहां पर शुरू से ही मथुरा वृंदावन के ही कलाकार हिस्सा लेते हैं। इस बार भी वृंदावन के कलाकार ही रामलीला मंचन करेंगे। यही कलाकार सुबह के वक्त श्रीकृष्ण लीला का मंचन करेंगे। इसके लिए बड़े पैमाने पर तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन

आदर्श कालोनी: बेहद प्रभावी अभिनय के जरिए करते हैं प्रभावित
आदर्श कालोनी के मैदान में चलने वाली रामलीला का मंचन बेहद प्रभारी ढंग से किया जाता है। यहां पर मंचन 17 सितंबर से शुरू होगा। कमेटी के महामंत्री राकेश जुनेजा का कहना है कि यहां पर सालों से रामलीला का मंचन हो रहा है। रामलीला के लिए शुरू से ही बाहरी कलाकार बुलाए जाते रहे हैं। खासतौर से मथुरा वृंदावन के कलाकार लोगों को खासा प्रभावित करते हैं। इस बार भी वृंदावन के कलाकार ही हिस्सा लेंगे। यहां पर राम, रावण की भूमिका अदा करने वाले कलाकार बेहतर ढंग से अभिनय के जरिए लोगों को प्रभावित करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्वाला नगर: वृंदावन के कलाकार मचाएंगे धूम
ज्वाला नगर के रजा टैक्सटाइल्स के मैदान में रामलीला का मंचन 19 सितंबर से शुरू होने जा रहा है। कमेटी के वरिष्ठ पदाधिकारी डा. तेजवीर यादव बताते हैं कि रामलीला का मंचन शुरू होने जा रहा है। इसको लेकर तैयारियां हो रही हैं। रामलीला के लिए वृंदावन के कलाकारों को बुलवाया जा रहा है। इसके लिए सभी तैयारियां की जा रही हैं।
शहर में एक ही दिन होगा तीन स्थानों पर रावण का दहन
रामपुर। आदर्श कालोनी के रामलीला मैदान में इस बार भी रावण दहन का कार्यक्रम दशहरे वाले दिन ही होगा। दशहरे पर कोसी मंदिर रोड और ज्वाला नगर में ए संग रावण दहन होता था, जबकि उसके अगले दिन आदर्श कालोनी में दशहरे का मेला लगता था। रामलीला कमेटी पिछले साल से आदर्श कालोनी में रावण दहन का कार्यक्रम दशहरे पर ही करने का फैसला लिया था। यह फैसला इस साल भी लागू रहेगा। आदर्श रामलीला कमेटी के महामंत्री राकेश ने बताया इस बार भी रावण दहन का कार्यक्रम दशहरे के दिन ही किया जाएगा।
रामलीला मैदानों की सुरक्षा का खाका तैयार
रामपुर। रामलीला मंचन के दौरान किसी भी तरह की अनहोनी से बचने के लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के खासे इंतजाम किए हैं। डीएम-एसपी ने रामलीला मंचन के दौरान सुरक्षा के कड़े प्रबंध करने का फैसला किया है। इसके तहत प्रत्येक थानाध्यक्ष व सीओ व एसडीएम को सख्त निर्देश जारी किया गया है, जिसमें रामलीला मैदानों में सुरक्षा के खास इंतजाम करने को कहा गया है।

सफाई और प्रकाश व्यवस्था पर भी जोर
रामपुर। रामलीला कमेटियों ने रामलीला मंचन के दौरान साफ सफाई पर ध्यान देने के सात ही प्रकाश व्यवस्था को मुकम्मल करने की मांग रखी है। इसको लेकर रामलीला कमेटियों ने डीएम को भी ज्ञापन देते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed