{"_id":"59a842334f1c1beb278b4ad9","slug":"131504199219-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम वीरभद्र सिंह के नेतृत्व में लड़ेंगे चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम वीरभद्र सिंह के नेतृत्व में लड़ेंगे चुनाव
Updated Thu, 31 Aug 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर बुशहर। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रामपुर ने साफ शब्दों में कहा है कि अगला विस चुनाव मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के नेतृत्व में ही लड़ेंगे। हिमाचल में वीरभद्र सिंह ही मोदी की लहर को ध्वस्त कर सकते हैं। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रामपुर की बैठक उपाध्यक्ष एसपी केदार की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान सीपीएस नंदलाल विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए रणनीति तैयार की गई है, जिसको पांच सितंबर की बैठक में अंतिम रूप दिया जाएगा। इस दौरान प्रचार से संबंधित सभी तरह के पहलुओं पर चर्चा की गई। रणनीति को ब्लॉक स्तर से बूथ स्तर पर ले जाने और कार्यान्वित करने पर गहन विचार विमर्श किया जाएगा।
बैठक में प्रस्ताव पारित किया गया कि अगर हिमाचल में कांग्रेस की सरकार दोबारा बनानी है, तो मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के नेतृत्व में चुनाव होने चाहिए। प्रदेश में ऐसा कोई अन्य नेता नहीं है जो हिमाचल में कांग्रेस को सत्ता में ला सके। हिमाचल में एक ही नेता है वीरभद्र सिंह, जो मोदी लहर को ध्वस्त करने का दम रखता है। इस अवसर पर जेएल डमालू, राजेंद्र ठाकुर, अनिरुद्ध बिष्ट, वीरेंद्र भलूनी, प्रेम चौहान, त्रिलोक भलूनी, पंकज ब्राड़, डीडी कश्यप, विजय, दिनेश, ओमप्रकाश, आगरदास, खेलचंद, किरण, कलम सिंह, कृष्ण मजटू, राजीव, जसवीर, सोहन लाल और मदन सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।