फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   13 attendents of dead persons will get job

जलनिगम के मृत कर्मचारियों के आश्रितों को निकायों में मिलेगी अनुकम्पा नियुक्ति

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 12:32 AM IST
विज्ञापन
13 attendents of dead persons will get job
रामपुर। प्रदेश सरकार की ओर से जल निगम के मृत कर्मचारियों के आश्रितों को निकायों में नियुक्ति दी जाएगी। इसके लिए शासन ने आदेश जारी कर दिए हैं। इसके तहत 233 कर्मचारियों की नियुक्ति की जाएगी। जिसमें 13 कर्मचारी मुरादाबाद मंडल में नियुक्त किए जाएंगे। साथ ही इसमें दो आश्रितों को रामपुर की नवसृजित नगर पंचायतों में भी नियुक्ति मिलेगी।
विज्ञापन

जलनिगम के मृत कर्मचारियों के आश्रितों को निकायों में अनुकंपा नियुक्ति देने के लिए सरकार की ओर से फैसला किया गया था। इनमें आश्रितों की शैक्षिक योग्यता के आधार पर नियुक्ति दी जानी थी। जिसके संबंध में अपर मुख्य सचिव डॉ. रजनीश दूबे ने सभी जिलाधिकारियों एवं निकाय अधिकारियों को आदेश जारी कर दिए हैं। इसके तहत जिले में दो लोगों को नियुक्ति दी जानी है। इनमें अनिल कुमार सिंह की नियुक्ति नवसृजित नगर पंचायत नरपतनगर में होनी है, जबकि कृष्ण कुमार की नियुक्ति दढ़ियाल में होनी है। इसके अलावा एक की नियुक्ति अमरोहा की सैदनगली नगर पंचायत में होनी है, जबकि 10 लोगों की नियुक्ति मुरादाबाद नगर निगम और नगर पंचायतों में होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed