{"_id":"5b805a8d42c79246725baed8","slug":"121535138445-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों का ज्ञान दिलाएगा शिक्षकों को सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों का ज्ञान दिलाएगा शिक्षकों को सम्मान
Updated Sat, 25 Aug 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। परिषदीय स्कूलों में अध्यनरत छात्र-छात्राओं का ज्ञान अब उनके शिक्षकों को सम्मान दिलाने का आधार बनेगा। विभाग की ओर से विद्यालयीय स्तर से जिला स्तर तक एक परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इस परीक्षा में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं के साथ उनके शिक्षकों को भी सम्मानित किया जाएगा। परीक्षा का प्रथम चरण शनिवार 25 अगस्त से शुरू होगा।
परिषदीय स्कूलों में शिक्षा का स्तर सुधारने और बच्चों को शिक्षा के प्रति गंभीर बनाने के लिए तमाम प्रयास किए जा रहे हैं। जिनसे बच्चे नियमित स्कूल आएं और शिक्षक भी गुणवत्तापरक शिक्षा बच्चों को दें। बच्चों की प्रतिभा निखारने और शिक्षकों के बेहतर कार्य को बढ़ावा देने के लिए जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह और बीएसए एश्वर्या लक्ष्मी ने इस बार शिक्षक दिवस पर एक शाम शिक्षा एवं स्वच्छता के नाम कार्यक्रम का आयोजन कर शिक्षकों को सम्मानित करने का निर्णय लिया है। लेकिन, यह सम्मान शिक्षकों के शिक्षण कार्य की सही और निष्पक्ष परख के बाद दिया जाएगा। इसके लिए प्राइमरी व जूनियर हाईस्कूल के बच्चों की परीक्षा का आयोजन होगा। परीक्षा में प्रश्न बच्चों के सिलेबस से शामिल किए जाएंगे। इस परीक्षा के टॉपर्स बच्चों के साथ ही उनके शिक्षकों को भी सम्मानित किया जाएगा। परीक्षा विद्यालय स्तर पर 25 अगस्त शनिवार को होगी। इसके बाद 28 अगस्त को न्याय पंचायत स्तर, 30 अगस्त को ब्लॉक स्तर और एक सितंबर को जिला स्तर पर होगी। इसके बाद परीक्षा के टापर्स बच्चों और उनके शिक्षकों को 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर जिला मुख्यालय पर कार्यक्रम आयोजित कर सम्मानित किया जाएगा।
---------
परीक्षा में जिला स्तर पर श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले बच्चों के शिक्षकों को शिक्षक दिवस पर सम्मानित किया जाएगा। परीक्षा व अन्य कार्यक्रमों के संबंध में सभी खंड शिक्षाधिकारियों को आदेश जारी कर दिए गए हैं। -एश्वर्या लक्ष्मी, बीएसए