{"_id":"5b7b0adf42c7924676416780","slug":"121534790367-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद से शुरू हुई आपूर्ति, बिजली किल्लत खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद से शुरू हुई आपूर्ति, बिजली किल्लत खत्म
Updated Tue, 21 Aug 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। कांवड़ यात्रा के मद्देनजर मुरादाबाद से 132 केवी बिजलीघर पनवड़िया के लिए आ रही एचटी लाइन से आपूर्ति सोमवार सुबह से चालू कर दी गई है। इससे शहर में बिजली संकट खत्म हो गया है। सोमवार को लोकल फाल्ट के कारण कटौती के अलावा कटौती नहीं की गई।
सावन माह के अंतिम सोमवार के मद्देनजर बिजली विभाग के अफसरों ने मुरादाबाद से पनवड़िया बिजलीघर पर आपूर्ति के लिए आ रही एक एचटी लाइन से सप्लाई बंद कर दी थी। यह सप्लाई शुक्रवार को बंद की गई, जिस कारण पूरे शहर में बिजली संकट गहरा गया। सभी बिजलीघर क्षेत्रों में 24 घंटे में छह से दस घंटे तक की कटौती होने लगी, जिससे लोग परेशान हो गए। सोमवार सुबह कांवड़ यात्रा पूर्ण होने के बाद इस लाइन से आपूर्ति को चालू कर दिया गया, जिससे शहर में बिजली सप्लाई सामान्य हो गई। एक्सईएन प्रथम सचिन कुमार सिंह ने बताया कि आपूर्ति सुबह करीब दस बजे चालू कर दी गई।