{"_id":"5b6745a74f1c1b0c718b8016","slug":"121533494695-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एससी-एसटी एक्ट संशोधन के खिलाफ लामबंद हुए गैर राजनीतिक संगठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एससी-एसटी एक्ट संशोधन के खिलाफ लामबंद हुए गैर राजनीतिक संगठन
Updated Mon, 06 Aug 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। केंद्र सरकार की ओर से सुप्रीम कोर्ट के एससी-एसटी एक्ट के संबंध में आदेश के बाद इसे संशोधित कर संसद में बिल को लेकर गैर राजनीतिक संगठनों ने कड़ी प्रतिक्रिया जताई है। संगठनों का कहना है कि यह अन्य सभी समाज के लोगों के साथ अन्याय है, क्योंकि बिना किसी जांच के कानूनी कार्रवाई किया जाना गलत है।
कृष्णा विहार में हुई बैठक में क्षत्रिय महासभा, कायस्थ महासभा, ब्राह्मण महासभा, प्रजापति समाज, वैश्य सभा समेत तमाम संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता एकत्र हुए। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि कोर्ट के फैसले के खिलाफ अध्यादेश लाकर सरकार यदि अन्याय करेगी तो इसका पूर्ण रूप से विरोध किया जाएगा। कहा कि एक्ट में प्रस्तावित सुधार सभी के लिए घातक है। अध्यादेश पारित होने के बाद पुलिस बिना किसी जांच के कार्रवाई करेगी जो कि गलत होगा, सुप्रीम कोर्ट भी यह मान चुकी है कि इस प्रकार की कार्रवाई गलत है और इसका दुरुपयोग किया जाता है। बैठक में प्रदीप सक्सेना, देवेंद्र सिंह, मुनीश शर्मा, पीयूष जिंदल, राजीव लोचन, आकाश सक्सेना, अमित सिंह, राकेश सिंह, वीपी सिंह, समर्थ, अरविंद सक्सेना, धर्मपाल सिंह, हरपाल सिंह राजपूत, गजेंद्र शंकर दुबे, अतुल सिंह, विक्की सक्सेना, सचिन त्रिवेदी आदि मौजूद रहे।