{"_id":"59ea19f84f1c1b97678b68cc","slug":"121508514296-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा से शशि बाला ने भरा नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा से शशि बाला ने भरा नामांकन
Updated Fri, 20 Oct 2017 09:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहड़ू।
भाजपा की महिला प्रत्याशी शशि बाला ने शुक्रवार को नामांकन पर्चा दाखिल किया। नामांकन भरने से पहले भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने रोहड़ू बाजार में रैली निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया। इस दौरान सांसद वीरेंद्र कश्यप तथा पूर्व विधायक खुशी राम बालनाहटा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
शशि बाला ने कहा कि रोहड़ू के इतिहास में पहली बार विधानसभा चुनाव को लेकर महिला प्रत्याशी मैदान में हैं। भाजपा ने उन्हें मौका देकर महिलाओं का मान सम्मान बढ़ाया है। उन्होंने बताया कि वह राजनीति में समाजसेवा व महिलाओं के उत्थान के लिए आई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों को आगे ले जाने का प्रयास किया जाएगा। सांसद वीरेंद्र कश्यप ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में भाजपा की सरकार बनना लगभग तय है। विधायक मोहन लाल ब्राक्टा ने पांच साल अपने चहेते ठेकेदारों को लाभ देने में गुजार दिए हैं। अब रोहड़ू वासियों को तय करना है कि ठेकेदारों का विधायक चुनना है या फिर समाजसेवा की भावना रखने वाली विधायक को। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष अजय श्याम, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश भ्रांटा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रोशन लाल बांश्टू, सत्यपितान, अनीता नाथटा, बलबीर चौहान, बलदेव रांटा, रमेश नेगी, विजय मेहता, राजेंद्र धीरटा, बिशन लाल सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।