फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ अभियान होगा तेज

मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ अभियान होगा तेज

Sat, 14 Oct 2017 01:03 AM IST
Updated Sat, 14 Oct 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ अभियान होगा तेज
मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ अभियान होगा तेज
विज्ञापन

रामपुर। जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने त्योहारों को देखते हुए मिलावटी खाद्य पदार्थों को लेकर चलाए जा रहे अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि झोलाछाप के साथ ही बिना लाइसेंस के दवा बेचने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाए।
कलक्ट्रेट सभागार में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग से संबंधित बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि त्योहारों को दृृष्टिगत रखते हानिकारक रसायन मिश्रित खाद्य पदार्थों, मिलावटी खोया आदि बनाने वाले दुकानदारों पर छापेमारी करते हुए उन पर कार्यवाही सुनिश्चित करें, जिससे आम जनता को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना न करना पड़े। कहा कि अपमिश्रित खाद्य पदार्थों नकली तथा प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री को रोकने के लिए ड्रग्स इंस्पेक्टर के द्वारा उप जिला मजिस्ट्रेट एवं क्षेत्रीय पुलिस बल का सहयोग लेते हुए नशीली दवाओं की बिक्री पर प्रभावी रोकथाम एवं झोलाछाप की दुकानों पर छापामारी कर कड़ी कार्यवाही की जाए। डीएम ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि प्राथमिक विद्यालयों में बनने वाले मध्याह्न भोजन की पौष्टिक एवं गुणवत्ता संबंधी जांच के लिए समय-समय पर विद्यालयों से सैंपल लें। कहा कि जनपद में संचालित सार्वजनिक वितरण की दुकानों तथा आंगनबाड़ी केन्द्रों पर खाद्य पदार्थों की आपूर्ति करने वाले खाद्य कारोबारियों को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के अंतर्गत पंजीकृृत होना अत्यंत आवश्यक है इसके लिए सम्बन्धित अधिकारी प्रभावी कदम उठायें। इस अवसर पर एडीएम प्रशासन उमेश कुमार मंगला, सीएमओ डा. सुबोध, बीएसए सर्वानन्द के अतिरिक्त अन्य अधिकारी व व्यापारी नेता उपस्थित रहे।
विज्ञापन


आतिशबाजी की दुकानों किया का निरीक्षण
शाहबाद। दिवाली के नजदीक आते ही नगर में बड़े पैमाने पर आतिशबाजी की बिक्री शुरू हो गई है। सुरक्षा इंतजाम को परखने के लिए उपजिलाधिकारी सत्यपाल सिंह ने शुक्रवार को नगर में आतिशबाजी विक्रेताओं के गोदाम और दुकानों पर पहुंचकर चेकिंग की। सुरक्षा के लिहाज से सभी आवश्यक इंतजाम किए जाने की नसीहत दी और दुकानदारों को सावधानी बरतने की भी हिदायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आबकारी टीम ने मारा छापा
पटवाई। क्षेत्र के गांव खिरका में सूचना पर आबकारी विभाग की टीम ने छापा मारकर एक युवक के घर से करीब डेढ़ सौ देशी शराब के क्वाटर बरामद किए। आबकारी विभाग की टीम को सूचना दी कि अवैध रूप से कच्ची शराब बेचने का काम कर रहा है। आबकारी टीम अमित को अपने साथ ले आई। लेकिन बाद में उसे छोड़ दिया गया। इस बात से खिरका के ग्रामीणों में आबकारी विभाग के खिलाफ रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed