{"_id":"59c29e254f1c1b8e688b5828","slug":"121505926693-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोक नृत्य में छितकुल महिला मंडल प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोक नृत्य में छितकुल महिला मंडल प्रथम
Updated Wed, 20 Sep 2017 10:28 PM IST
विज्ञापन
सांगला (किन्नौर)।
सांगला घाटी उत्सव के समापन पर विस उपाध्यक्ष जगत सिंह नेगी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। नेगी ने विभिन्न सांस्कृतिक दलों और खेल प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। नेगी ने कहा कि जिले में ऐसे उत्सव का उद्देश स्थानीय लोगों की प्रतिभा को उभारना है। लोक कलाकार पीके नेगी ने शिव कैलाश के वासी, दूई डुंगे नालूए, भेड़ा लाई चारनी गीतों की प्रस्तुति दी।
कलाकारों ने लोक नृत्य और वाद्य यंत्र, पारंपरिक परिधान, पहाड़ी नृत्य, नाटक प्रतियोगिता में शानदार प्रस्तुतियां दीं। महिला मंडलों के लोक नृत्य में छितकुल महिला मंडल प्रथम और महिला मंडल सांगला द्वितीय रहा। स्कूली स्तर पर सांगला स्कूल प्रथम और रक्षम स्कूल द्वितीय, हाई और मिडल स्कूल स्तर पर गुरुकुल पब्लिक स्कूल सांगला पहले और शिवालिक पब्लिक स्कूल सांगला दूसरे स्थान पर रहे। प्राथमिक पाठशालाओं में सांगला प्रथम और सरस्वती विद्या मंदिर बटसेरी द्वितीय रहा। मॉडलिंग में महिला मंडल कामरू प्रथम और महिला मंडल ब्रुआ द्वितीय, स्कूली स्तर पर कानवेंट स्कूल सांगला वैली पहले, हिम गुरुकुल पब्लिक स्कूल सांगला दूसरे स्थान पर रहा। वाद्य यंत्र प्रतियोगिता में ग्रामीण स्तर पर कामरू प्रथम रहा, जबकि स्कूली स्तर पर हाई स्कूल थैमगारंग प्रथम और सांगला स्कूल द्वितीय रहा। वॉलीबाल में पुलिस थाना सांगला पहले, बटसेरी दूसरे स्थान पर, महिलाओं में सांगला प्रथम स्थान पर रहा। इस दौरान मेला कमेटी अध्यक्ष एवं एसडीएम कल्पा डॉ. अवनिंद्र कुमार शर्मा, सांस्कृतिक कार्यक्रम संयोजक पीतांबर सिंह नेगी, विनोद नेगी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष उमेश नेगी, टीएसी सदस्य निर्मल चंद्र नेगी, युवा अध्यक्ष प्रताप नेगी, जीएल नेगी, हरि स्वरूप शर्मा, एक्सईएन पीसी नेगी, युकां जिलाध्यक्ष प्रताप नेगी, थाना प्रभारी कुलदीप सिंह, पंचायत समिति अध्यक्ष देव कुमारी, मीरा देवी, यशवंत नेगी, यशवीर नेगी, किनफेड निदेशक राज कुमार नेगी, देव कुमार, सुनीला, रतन लाल सहित कई अन्य मौजूद रहे।
मैराथन में वीर सिंह, बॉक्सिंग में रीतू अव्वल
14 किमी मैराथन में वीर सिंह प्रथम, विनेश द्वितीय, महिला वर्ग में रीतू प्रथम और सुजाता द्वितीय रहे। बॉक्सिंग के महिला 44 किलो वर्ग में रीतू, 46 किलो ग्राम में सुजाता, 48 किलो ग्राम में नीटू , 52 किलो ग्राम वर्ग में माया, 54 किलो ग्राम में दीपिका, 57 किलो ग्राम में दिव्या शक्ति, 60 किलो ग्राम में स्नेहा प्रथम रही। पुरुष वर्ग के 60 किलो ग्राम वर्ग में किंचोक, 63 किलो ग्राम वर्ग में अमन ने प्रथम स्थान हासिल किया।