{"_id":"5959498a4f1c1b57548b48b1","slug":"121499023754-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झोलाछाप के इंजेक्शन से होमगार्ड की मौत, परिजनों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झोलाछाप के इंजेक्शन से होमगार्ड की मौत, परिजनों का हंगामा
Updated Mon, 03 Jul 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झोलाछाप के इंजेक्शन से होमगार्ड की मौत, परिजनों का हंगामा
शाहबाद/रामपुर। क्षेत्र के सैफनी गांव में दावत देने आए एक होमगार्ड की झोलाछाप के इंजेक्शन लगाने के बाद मौत हो गई। होमगार्ड की मौत पर परिजनों का गुस्सा भड़क गया और उन्होंने जमकर हंगामा किया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने समझा-बुझाकर परिजनों को शांत किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने झोलाछाप के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दे दी है। देर रात पुलिस ने झोलाछाप के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी।
बदायूं जनपद के थाना फैजगंज बेहटा के गांव अल्लापुर निवासी शिवचरण यादव और इनके साथ अजयपाल देवी जागरण की दावत देने के लिए क्षेत्र के सैफनी कस्बे आए थे। सैफनी में दावत देने के बाद जब शिवचरण जाने लगे तो रास्ते में खरसौल के निकट उनकी तबियत खराब हो गई। जिस पर परिजन उन्हें किशनपुर रोड पर एक झोलाछाप के यहां ले गए। परिजनों का आरोप है कि झोलाछाप ने शिवचरण को एक इंजेक्शन लगाया। जिसके बाद शिवचरण की हालात और भी बिगड़ गई। कुछ देर बाद ही शिवचरण ने दम तोड़ दिया। शिवचरण के साथ आए अजयपाल ने इसकी सूचना परिजनों को दी। जिस पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए और हंगामा करने लगे। इसी बीच झोलाछाप मौके से फरार हो गया। बाद में परिजनों ने डायल 100 पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने आरोपी झोलाछाप के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर भी दे दी है। वहीं घटना पर सीएमओ का पक्ष लेने के लिए फोन पर संपर्क किया गया लेकिन, सीएमओ का फोन सर्विस क्षेत्र के बाहर होने के कारण संपर्क नहीं हो सका।