फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   12 news corona positive case in kinnaur

किन्नौर में 12 लोग कोरोना पॉजिटिव

Tue, 20 Apr 2021 10:52 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Apr 2021 10:52 PM IST
विज्ञापन
12 news corona positive case in kinnaur
रिकांगपिओ (किन्नौर)। किन्नौर जिले में कोरोना के मामलों में लगातार इजाफा होता जा रहा है, जो क्षेत्र के लोगों के लिए चिंता का सबब बन गया है। हालत यह है कि बाहरी राज्यों से आने वाले मजदूरों ने प्रशासन, विभाग और स्थानीय लोगों की दुश्वारियां बढ़ा दी है। मंगलवार को जिले में 12 संक्रमण के नए मामले सामने आए हैं। इसमें बाहरी राज्यों से आए 11 कामगार भी शामिल है। जबकि एक मामला स्पीलो में आया है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सोनम नेगी ने बताया कि बीते दिनों आईजीएमसी शिमला भेजे गए 54 सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हो गई है। इसमें 10 सैंपलों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मंगलवार को जिले में कोविड-19 के 82 सैंपल लिए गए, जिनमें 2 सैंपलों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। 24 सैंपल इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज शिमला जांच के लिए भेजे गए हैं। पॉजिटिव आने वालों में 11 व्यक्ति बाहरी राज्यों से हैं।
विज्ञापन

इसमें 7 ग्रेफ के मजदूर और चार रिस्पा परियोजना के कामगार शामिल हैं। एक व्यक्ति स्पीलो गांव से संबंधित है। जिले में अभी तक 30028 सैंपल लिए जा चुके हैं। इसमें से 28311 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अभी तक जिले में कुल 1574 मामले पॉजिटिव पाए गए हैं। जिले मे कोरोना के 158 सक्रिय मामले हैं। मंगलवार को जिले में 581 व्यक्तियों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई है। आज जिले के क्षेत्रीय अस्पताल रिकांगपिओ, स्वास्थ्य उपकेंद्र जानी, पोंडा और चौरा में टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed