फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   लगातार बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें, जलभराव से लोग परेशान

लगातार बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें, जलभराव से लोग परेशान

Mon, 27 Aug 2018 01:01 AM IST
Updated Mon, 27 Aug 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
लगातार बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें, जलभराव से लोग परेशान
रामपुर। शुक्रवार रात से लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन बुरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया। कुछ-कुछ देर को थमकर बारिश लगातार ही हो रही है। कभी हल्की तो कभी तेज बारिश ने शहर की वीआईपी माने जाने वाले मार्गों से लेकर कालोनियों तक में जलभराव की समस्या खड़ी कर दी है। प्रमुख मार्गों तक पर लोगों का निकलना दूभर हो गया तो कई जगहों पर घरों तक में पानी घुस गया। जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम करीब साढ़े बजे के बाद शहर में बारिश की शुरुआत हुई। इसके बाद कुछ देर को ही बारिश थमी और इसके बाद पूरी रात से लेकर शनिवार को दिन से लेकर रात तक और फिर रविवार को भी सुबह से दोपहर बाद तक लगातार बारिश हो रही है। मूसलाधार बारिश ने लोगों का घरों से निकलना मुश्किल कर दिया। बारिश के कारण शहर के विष्णु विहार, शिव विहार, न्यू कृष्णा विहार, कृष्णा विहार, साईं विहार, रजा टैक्सटाइल, विकास नगर, रफत कालोनी, न्यू साईं कालोनी, पुराना रोडवेज बस अड्डा, नूरमहल आवास विकास, गंगापुर, काशीराम कालोनी, जौहर अली रोड, कचहरी व गांधी समाधि के निकट, किला परिसर में महिला डिग्री कालेज के निकट, पत्थरों वाला थम, घेर तोंगा, कटकुइया, पांच कब्र, लाल कब्र, छीपियान, पुराना गंज समेत तमाम मोहल्लों व स्थानों पर जलभराव से लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। कई घंटे तक नालियों का पानी गलियों में कई फिट ऊंचाई तक बहा, इतना ही नहीं यह गंदा पानी घरों तक में घुस गया। जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश से सब्जी की खेती करने वाले किसानों को नुकसान हो रहा है, जिससे वो परेशान हैं। बारिश जहां लोगों पर आफत बनकर टूटी तो वहीं मौसम की गर्मी से राहत भी दी। रविवार को शनिवार के मुकाबले अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। रविवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं लगातार बारिश से गन्ने के साथ ही सब्जी की खेती को भी नुकसान पहुंच रहा है। जिससे किसान परेशान हैं। एक समय सूखे की कगार पर जिले में अब लगातार हो रही झमाझम बारिश ने बाढ़ से हालात बना दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed