{"_id":"5b805a8842c79246695cd563","slug":"11535138440-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री कौशल केंद्र में रोजगार मेले का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री कौशल केंद्र में रोजगार मेले का आयोजन
Updated Sat, 25 Aug 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। नैनीताल हाईवे स्थित प्रधानमंत्री कौशल विकास केंद्र में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। जिसमें करीब चार सौ बेरोजगार युवकों ने प्रतिभाग किया। इनमें से करीब पौने तीन सौ युवकों को 15 कंपनियों में रोजगार मिलेगा।
रोजगार मेले का उद्घाटन भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय अध्यक्ष आकाश सक्सेना ने किया। इस अवसर पर उन्होंने युवाओं को केंद्र सरकार की ओर से संचालित योजनाओं की जानकारी दी। केंद्र संचालक अक्षय सक्सेना ने बताया कि पूर्व वर्ष में 2100 आवेदकों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया था। जिसमें से 1700 युवकों को प्रशिक्षण दिया गया था। प्रशिक्षण के उपरान्त पात्रता के आधार पर विभिन्न कंपनियों में 1300 युवक एवं युवतियों को विभिन्न पदों पर नियुक्ति भी प्रदान की जा चुकी है। शनिवार को आयोजित रोजगार मेले में अंतिम चार सौ युवक-युवतियों ने प्रतिभाग किया, इनमें से 276 युवक-युवतियों को पात्रता के आधार पर चयन किया गया है।
जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने भी रोजगार मेले का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षण केंद्र में स्थापित हॉस्पिटैलिटी, इंश्योरेंस, सिलाई, रिटेल, सोलर आदि से संबंधित लैब एवं व्याख्यान कक्षाओं में युवक एवं युवतियों के प्रशिक्षण में सहायक के रूप में उपलब्ध विभिन्न उपकरणों एवं संसाधनों का निरीक्षण किया। इस दौरान जीएम डीआईसी सुशील कुमार शर्मा उपस्थित रहे।