{"_id":"5b6b45734f1c1b764d8b73f9","slug":"11533756787-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना मान्यता चल रहे सात स्कूलों को बंद कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना मान्यता चल रहे सात स्कूलों को बंद कराया
Updated Thu, 09 Aug 2018 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहबाद। खंड शिक्षाधिकारी विजय कुमार ने बुधवार को पुलिस बल को साथ लेकर नगर व ग्रामीण क्षेत्र में बिना मान्यता के संचालित किए जा रहे विद्यालयों पर छापा मारा तो कई विद्यालयों के संचालक स्कूल छोड़कर भाग गए। इस दौरान सात विद्यालयों को बंद करने का नोटिस जारी करते हुए प्रत्येक विद्यालय संचालक को एक सप्ताह के अंदर 10 हजार रुपये का जुर्माना भरने का आदेश दिया है। एक सप्ताह में जुर्माना जमा न करने पर संचालकों की आरसी काटकर तहसील से वसूली कराई जाएगी।
एबीएसए ने पुलिस को साथ लेकर सबसे पहले नगर में बिना मान्यता के संचालित मौलाना जौहर एकेडमी, एलआरएम एकेडमी, मिस्बाही पब्लिक एकेडमी स्कूलों पर छापा मारा तो सभी स्कूलों में बच्चे पढ़ते मिले। लेकिन पुलिस को स्कूलों में छापा मारते देख इन विद्यालयों के संचालक भाग खड़े हुए। नगर के बाद टीम ग्रामीण क्षेत्र के रंपुरा गांव पहुंची। जहां उसने बिना मान्यता के संचालित चंद्रपाल सिंह शिक्षण संस्थान, टांडा गांव पहुंचकर वीर एकलव्य कालेज, इसी गांव के वी आर एजूकेशन स्कूल में छापा मारकर ताले डलवाए। इसके बाद ओसी गांव पहुंचकर एस के इंडियन पब्लिक स्कूल पर छापा मारा तो इसके संचालक भी मान्यता के कागज नहीं दिखा सके। जिसके बाद टीम ने इस विद्यालय में भी बच्चों को नबाहर निकालकर ताला डलवा दिया। ग्रामीण क्षेत्र में भी कई विद्यालयों के संचालक टीम को देखकर स्कूल छोड़कर भाग गए। खंड शिक्षाधिकारी ने 10 हजार रूपये का एक सप्ताह में जुर्माना जमा करने का नोटिस इन विद्यालयों के गेटों पर चस्पा करते हुए चेतावनी दी है कि अगर उन्होंने एक सप्ताह में जुर्माना जमा नहीं किया तो आरसी जारी कर तहसील द्वारा उनसे जुर्माने की रिकवरी कराई जाएगी। साथ ही एबीएसए ने अभिभावकों से भी बच्चों का स्कूलों में दाखिला कराते समय विद्यालय के मान्यता की जानकारी अवश्य कर लेने को कहा है। बिना मान्यता प्राप्त स्कूलों में छापा मार कार्रवाई किए जाने से अवैध रूप से विद्यालयों का संचालन करने वाले लोगों में पूरे दिन खलबली मची रही।