{"_id":"59b6baec4f1c1bf67f8b5f85","slug":"11505147628-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीच सत्र में खोले कॉलेज में कौन लेगा प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीच सत्र में खोले कॉलेज में कौन लेगा प्रवेश
Updated Mon, 11 Sep 2017 10:07 PM IST
विज्ञापन
ज्यूरी (रामपुर बुहशर)।
डिग्री कॉलेज ज्यूरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आनन फानन में शुरू हो गया है। अन्य कॉलेजों में शिक्षा सत्र शुरू हुए काफी समय बीत चुका है। सरकार ने ज्यूरी कॉलेज अब खोला ही है। सवाल यह उठ रहा है कि कब सरकार कॉलेज में छात्रों को प्रवेश देगी और कब पढ़ाई शुरू हो पाएगी, बीच सत्र में कौन कॉलेज में प्रवेश लेगा ये सवाल प्रमुखता से उठ रहे हैं। सीनियर सेकेंडरी स्कूल ज्यूरी में सोमवार को डिग्री कॉलेज रामपुर के प्रिंसिपल ने चार कमरे कॉलेज के नाम पर हैंडओवर किए। डिग्री कॉलेज रामपुर के प्रिंसिपल को ज्यूरी कॉलेज के प्रिंसिपल का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।
प्रिंसिपल पीसी कश्यप ने बताया कि उन्हें आदेश थे कि वो ज्यूरी में सीनियर सेकेंडरी स्कूल ज्यूरी में चार कमरे कॉलेज के नाम हैंडओवर करें। उन्होंने बताया कि डिग्री कॉलेज रामपुर से डेपुटेशन पर हिंदी, अंग्रेजी और इतिहास के सहायक प्रोफेसर की तैनाती के भी आदेश हुए हैं। प्रिंसिपल पीसी कश्यप ने बताया कि ज्यूरी में अब नई एडमिशन तो नहीं हो सकती है। लेकिन रामपुर कॉलेज से यदि कोई छात्र अपनी इच्छा से ज्यूरी जाना चाहे तो उसे माइग्रेट किया जा सकता है। किसी को जबरदस्ती नहीं भेजा जाएगा। 15 अगस्त को मुख्यमंत्री ने रामपुर में ज्यूरी में डिग्री कॉलेज खोलने की घोषणा की थी। लोग उस समय हैरत में पड़ गए थे, जब मुख्यमंत्री ने ज्यूरी में डिग्री कॉलेज खोलने की घोषणा की थी, क्योंकि ज्यूरी में डिग्री कॉलेज खोलने की मांग लोगों ने कभी उठाई ही नहीं थी। न ही छात्रों ने सरकार से ज्यूरी में कॉलेज खोलने की कभी मांग की थी। सवाल यह उठ रहा है कि सरकार को आनन-फानन में कॉलेज खोलने की जरूत क्यों महसूस होने लगी। अगर कॉलेज खोलने की जरूरत थी तो बीच सत्र में क्यों खोला।