फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   खेल उत्सव के फाइनल में क्रिकेट में अजीतपुर और फुटबाल में ज्वाला क्लब विजयी

खेल उत्सव के फाइनल में क्रिकेट में अजीतपुर और फुटबाल में ज्वाला क्लब विजयी

Mon, 11 Sep 2017 01:28 AM IST
Updated Mon, 11 Sep 2017 01:28 AM IST
विज्ञापन
खेल उत्सव के फाइनल में क्रिकेट में अजीतपुर और फुटबाल में ज्वाला क्लब विजयी

विज्ञापन
क्रिकेट में अजीतपुर और फुटबाल में ज्वाला क्लब विजयी
रामपुर। पंडित दीनदयाल जन्मशताब्दी वर्ष के तहत चल रहे खेल उत्सव में रविवार को क्रिकेट व फुटबाल के फाइनल मैच खेले गए। जिसमें क्रिकेट टी-20 में अजीतपुर इलेवन और फुटबाल में ज्वाला क्लब की टीम ने खिताब अपने नाम किया।
क्रिकेट मैच का फाइनल अजीतपुर इलेवन व ज्वाला क्रिकेट क्लब के बीच हुआ। जिसमें टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अजीतपुर इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पूरी टीम 185 रन पर आउट हो गई। जिसमें यशू ने शानदार अर्द्धशतकीय पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करते हुए ज्वाला क्लब की टीम बीस ओवर में 145 रन ही बना सकी। अजीतपुर इलेवन के यशू को मैन ऑफ द टूर्नामेंट और उस्मान को 46 रन व दो विकेट लेने पर मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच में अंपायरिंग मेघपाल व पवन यादव, जबकि स्कोरिंग दीपक सक्सेना ने की। मैच रेफरी सुल्तान खां रहे।
विज्ञापन

फुटबाल का फाइनल मुकाबला ज्वाला क्लब और आजाद क्लब के बीच हुआ। जिसमें ज्वाला क्लब ने 2-0 से शानदार जीत दर्ज की। सेमुअल को बेस्ट प्लेयर का खिताब दिया गया। क्रिकेट की विजेता व उप विजेता टीम को प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण एवं यांत्रिकी सिंचाई मंत्री बलदेव सिंह औलख ने पुरस्कृत किया। जबकि फुटबाल की विजेता व उपविजेता टीम को भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री सूर्यप्रकाश पाल ने पुरस्कृत किया। इस दौरान संयोजक अवधेश शर्मा, अनुज सक्सेना, धर्मवीर यादव, विक्की, विनय शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed