{"_id":"59b5995d4f1c1bee7f8b5ae9","slug":"11505073501-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव संजय कपूर ने दिया संगठन की मजबूती पर बल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव संजय कपूर ने दिया संगठन की मजबूती पर बल
Updated Mon, 11 Sep 2017 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव संजय कपूर ने दिया संगठन की मजबूती पर बल
शाहबाद (रामपुर)। नगर के मुहल्ला कानून गोयान में रविवार दोपहर को हुई कांग्रेस की बैठक में पूर्व विधायक एवं राष्ट्रीय सचिव संजय कपूर ने कहा कि कार्यकर्ता मिशन 2019 की तैयारी में जुट जाएं। आने वाला समय कांग्रेस का है। भाजपा ने जनता को गुमराह करके मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री की सीट पर कब्जा किया है। जनता इनके झूठे वादों से तंग आ चुकी है। आने वाले लोक सभा चुनाव में जनता भाजपा को सबक सिखाएगी। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत बनाने का भी आह्वान किया। इससे पूर्व संजय कपूर के शाहबाद पहुंचने पर कांग्रेसियों ने उन्हें मध्यप्रदेश के सह प्रभारी बनाए जाने पर फूल मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया। बैठक में हाजी शाबेज खां, नुसरत वेग, सचिन त्रिवेदी, शाहवाज कुरैशी, जफर खां, अर्जुन सिंह, मुकेश कुमार आदि मौजूद रहे।