फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   सांसद के अपमान पर युवा संघर्ष मोर्चा ने फूंका पुतला, सपा ने जताई चिंता

सांसद के अपमान पर युवा संघर्ष मोर्चा ने फूंका पुतला, सपा ने जताई चिंता

Tue, 01 Aug 2017 01:50 AM IST
Updated Tue, 01 Aug 2017 01:50 AM IST
विज्ञापन
सांसद के अपमान पर युवा संघर्ष मोर्चा ने फूंका पुतला, सपा ने जताई चिंता
सांसद के अपमान पर युवा संघर्ष मोर्चा ने फूंका पुतला, सपा ने जताई चिंता
विज्ञापन

रामपुर। रजा लाइब्रेरी में आयोजित सेमीनार में राज्यपाल रामनाईक ने भी शिरकत की। इस दौरान भाजपा सांसद डा. नैपाल सिंह को मंच पर स्थान न मिलने पर वह कार्यक्रम से चले गए। इसको लेकर युवा संघर्ष मोर्चा ने सांसद का अपमान बताते हुए रजा लाइब्रेरी के निदेशक का पुतला फूंककर नाराजगी जताई। वहीं सपा की बैठक में जिलाध्यक्ष ने इसे चिंताजनक बताया।

रविवार को रजा लाइब्रेरी में मुंशी प्रेमचंद की 137वीं जयंती पर प्रदर्शनी व दो दिवसीय सेमीनार की शुरुआत की गई थी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यपाल राम नाईक थे। कार्यक्रम शुरू होने पर मंच पर सांसद डा. नैपाल सिंह को स्थान नहीं मिला। जिस पर वह कार्यक्रम से वापस आ गए थे। इसके विरोध में सोमवार को युवा संघर्ष मोर्चा के कार्यकर्ता गांधी समाधि के निकट एकत्र हुए। कार्यकर्ताओं ने इसे सांसद का अपमान बताते हुए रजा लाइब्रेरी के निदेशक का पुतला फूंककर नारेबाजी की। साथ ही रजा लाइब्रेरी प्रशासन द्वारा प्रकरण में सांसद से लिखित माफी मांगने की मांग की। ऐसा न होने पर ओएसडी का घेराव कर आंदोलन की चेतावनी दी। इस दौरान हरिओम सैनी, डोरी लाल, राजू सैनी, संजय, रामू, लेखराज, शिवलाल आदि मौजूद रहे। वहीं दूसरी ओर राज्यपाल राम नाईक के कार्यक्रम में सांसद व विधायक को कुर्सी न मिलने पर सपा ने भी चिंता जाहिर की है। सपा की बैठक में जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने कहा राज्यपाल के कार्यक्रम में जिस तरह जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा की गई वह काफी चिंताजनक है। सांसद व मिलक विधायक को कुर्सी तक नहीं दी गई। कहा कि यह प्रशासन और रजा लाइब्रेरी प्रशासन की बड़ी चूक है। इससे जाहिर होता है कि भ्रष्ट आचरण वाले अफसर किसी का सम्मान नहीं कर सकते। इस मौके पर नगर पालिकाध्यक्ष अजहर अहमद खां, डीसीबी के चेयरमैन सलीम कासिम, फसाहत शानू, हक रामपुरी, राजेंद्र सिंह, मुराद कलीम,आसिम राजा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed