फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   112 polling booths and 21 polling centers increased in Rampur

रामपुर में बढ़ गए 112 पोलिंग बूथ और 21 पोलिंग सेंटर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
112 polling booths and 21 polling centers increased in Rampur
रामपुर। विधानसभा चुनावों को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। सोमवार एक अक्तूबर से जिले में संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान शुरू होगा। वहीं अब तक की प्रक्रिया में आबादी और मतदाताओं के हिसाब से जिले में पिछले विधानसभा/लोकसभा चुनावों की तुलना में 112 पोलिंग बूथ और 21 पोलिंग सेंटर बढ़ गए हैं।
विज्ञापन

शनिवार को जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान को लेकर प्रेसवार्ता की। जिलाधिकारी ने बताया कि जिले में 9 अगस्त से 21 अक्तूबर तक बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर सर्वे किया गया। अब 7 नवंबर से विशेष अभियान के तहत नए वोट बनाने, मृतकों व अन्य स्थान पर चले जाने वालों के वोट काटने व मतदाता पहचान पत्र में संशोधन का कार्य किया जाएगा। ये कार्य 7 नवंबर, 13 नवंबर, 21 नवंबर और 27 नवंबर को बूथों पर किया जाएगा। जहां पर कोई 18 साल या उससे अधिक का व्यक्ति वोट बनवाने, कटवाने और संशोधन का कार्य करवा सकता है। जिलाधिकारी ने बताया कि निर्वाचन आयोग ने इस बार 1500 की जगह 1200 मतदाताओं के लिए एक बूथ बनाने के निर्देश दिए थे। इसके बाद जिले में पिछले लोकसभा/विधानसभा चुनावों में 1946 बूथों के सापेक्ष इस बार 2058 बूथ हो गए हैं। साथ ही 1102 पोलिंग सेंटर की जगह 1123 पोलिंग सेंटर हो गए हैं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने बताया कि इस बार एक फीसदी तक 18 से 19 साल के युवाओं के वोट बढ़ चुके हैं, जिन्हें और बढ़ाया जाएगा। साथ ही महिलाओं का अनुपात 840 से 864 हो गया है और इसे भी अभी बढ़ाया जाएगा। इसलिए सभी युवा और महिलाएं अवश्य वोट बनवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनवरी 2022 तक अगर 18 साल पूरे हो रहे हों तो बनवाएं वोट
रामपुर। अगर आपकी उम्र अभी 18 साल नहीं है लेकिन, जनवरी 2022 तक अगर आप 18 साल के हो जाते हैं तो आप वोट बनवा सकते हैं। वोट बनवाने के लिए आपको अपने बीएलओ से संपर्क कर फार्म-6 भरकर देना होगा और साथ में एक पासपोर्ट साइज फोटो, एक आधार कार्ड की छायाप्रति और किसी परिजन का मतदान पहचान की छायाप्रति देनी होगी।

वोट कटना होगा तो डाक से पहुंचेगा नोटिस
रामपुर। हर बार चुनावों में गलत ढंग से वोट बनवाने व कटवाने के आरोप लगते हैं। लिहाजा इस बार वोट कटवाने में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए जिस व्यक्ति का वोट काटा जाएगा उसके पास पहले इस संबंध में डाक द्वारा नोटिस भेजा जाएगा। नोटिस पर कोई आपत्ति न आने पर ही वोट काटा जाएगा।
कब क्या होगा :
मतदाता सूची का प्रकाशन - एक नवंबर 2021
आपत्ति दाखिल करने की अवधि - 1 नवंबर से 30 नवंबर
विशेष अभियान - 7, 13, 21 और 27 नवंबर को
आपत्तियों का निस्तारण - 20 दिसंबर तक
अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन- 5 जनवरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed