{"_id":"5b917f44867a557f565e411c","slug":"111536261956-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस, सवा लाख की मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस, सवा लाख की मदद
Updated Fri, 07 Sep 2018 12:55 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। ग्रीनवुड सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। डायरेक्टर शाहिद खान, प्रधानाचार्य एनके तिवारी ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। गीत, संगीत के साथ बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। इसके बाद स्कूल के प्रबंधन एवं बच्चों की ओर से केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए सवा लाख रुपये का चेक जिलाधिकारी को सौंपा गया। इस मौके पर भरत अग्रवाल, फातिमा खान, शकील अहमद, फिरोज हैदर, परवीन खान, अमीन अली, एहतेराम अली आदि उपस्थित रहे।
जैन इंटर कॉलेज रामपुर में शिक्षा प्रबंध समिति और छात्रों द्वारा शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में गुरु वंदन समारोह आयोजित किया गया। जैन समाज के अध्यक्ष दिनेश जैन खंडेलवाल,नरेश कुमार जैन, दिनेश सेठी और विशाल जैन ने दीप जलाकर समारोह की शुरुआत की। मुख्य अतिथि नरेश कुमार जैन ने कहा कि शिक्षक का कर्तव्य है स्वस्थ समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान करना।गुरु अपने शिष्यों के अभावों की पूर्ति करते हैं। प्रबंधक दिनेश सेठी ने डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान करते हुए कहा कि शिक्षक को अपना कर्तव्य पूरी ईमानदारी से निभाना चाहिए। इस अवसर पर कॉलेज के सेवानिवृत्त शिक्षकों का अभिनंदन किया गया। शिक्षा के साथ-साथ समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाने वाले सभी शिक्षकों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। समारोह की अध्यक्षता दिनेश जैन खंडेलवाल ने की। संचालन हिंदी प्रवक्ता मुनीश चंद्र शर्मा ने किया। प्रधानाचार्य डॉ. प्रेम स्वरूप शर्मा ने आभार व्यक्त किया। हरीश डुडेजा, पंकज जैन, डॉ गौरव वार्ष्णेय, भारत सिंह, महेंद्र सक्सेना, अखिलेश जैन, रवि शंकर ने सहयोग किया।