फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   खंड शिक्षाधिकारियों को भेजे गए फार्म-16 ए, शिक्षक समय से जमा कर सकेंगे आईटीआर

खंड शिक्षाधिकारियों को भेजे गए फार्म-16 ए, शिक्षक समय से जमा कर सकेंगे आईटीआर

Sat, 14 Jul 2018 01:20 AM IST
Updated Sat, 14 Jul 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खंड शिक्षाधिकारियों को भेजे गए फार्म-16 ए, शिक्षक समय से जमा कर सकेंगे आईटीआर
रामपुर। आखिरकार शिक्षकों के फार्म-16 ए शुक्रवार को सभी ब्लाकों को भेज दिए गए हैं। जहां से यह स्कूलवार शिक्षकों को वितरित करा दिए जाएंगे। आयकर रिटर्न दाखिल करने के लिए शिक्षक कई दिनों से फार्म-16 ए की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत करीब साढ़े तीन हजार शिक्षक-शिक्षणेत्तर कर्मियों के फार्म-16 पिछले माह तैयार कर लिए गए थे। लेकिन, शिक्षकों को उपलब्ध नहीं हो सके थे। इसका कारण था कि जिस समय विभाग ने शिक्षकों के फार्म-16 तैयार कराए उस समय बेसिक शिक्षा विभाग के लेखाधिकारी का पद रिक्त था। जिस कारण इसका प्रभार स्वास्थ्य विभाग के लेखाधिकारी अनिल कुमार को दिया गया था। लिहाजा फार्म-16 पर उनका नाम प्रिंट करवा दिया गया। इसी बीच बीएसए कार्यालय में केएल सारस्वत को लेखाधिकारी के पद पर तैनात कर दिया गया। लेकिन तब तक फार्म-16 प्रिंट हो चुके थे और उन पर अनिल कुमार का नाम था। ऐसे में यदि दोबारा फार्म-16 प्रिंट किए जाते तो इसमें काफी समय लगता, जिस पर शिक्षकों को समय से फार्म-16 मुहैया कराने के लिए इन पर अनिल कुमार ने ही हस्ताक्षर करने की सहमति दे दी। वहीं इसी बीच लेखा से लिपिकीय संवर्ग में तबादले से स्टाफ की भी कमी हो गई। उधर शिक्षक आयकर रिटर्न की अंतिम तारीख नजदीक आने का हवाला देते हुए शीघ्र फार्म-16 उपलब्ध कराने की मांग कर रहे थे। जिस पर लेखा विभाग में एक लिपिक को इसी कार्य पर लगाया गया और आखिरकार शुक्रवार को सभी शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मियों के फार्म-16 खंड शिक्षाधिकारी कार्यालयों को भेज दिए गए। जहां से एनपीआरसी के माध्यम से यह स्कूलों में वितरित करा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed