फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   चतुर्थ कर्मियों को पदोन्नत कर बनाएं क्लर्क

चतुर्थ कर्मियों को पदोन्नत कर बनाएं क्लर्क

Wed, 06 Sep 2017 09:35 PM IST
Updated Wed, 06 Sep 2017 09:35 PM IST
विज्ञापन
चतुर्थ कर्मियों को पदोन्नत कर बनाएं क्लर्क
ब्रौ (रामपुर बुशहर)।
विज्ञापन

गैर शिक्षक कर्मचारी संघ की बैठक निरमंड में संघ के अध्यक्ष बाल मुकुंद की अध्यक्षता में हुई। इसमें शिक्षा विभाग में रिक्त पड़े लिपिकों के पदों को लेकर कर्मचारियों ने रोष जताया। सरकार से जल्द इन पदों को भरने की मांग की है। बैठक में पदोन्नति का मुद्दा भी जोरशोर से उठाया गया। संघ ने कहा कि 165 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी लिपिकों के पद पर पदोन्नति के लिए पात्र हैं। लेकिन प्रदेश सरकार ने अभी तक पदोन्नति नहीं की है।

संघ ने सरकार से मांग की है कि जल्द से जल्द गैर शिक्षक कर्मचारियों को पदोन्नति देकर लिपिक बनाया जाए। संघ ने कहा कि अध्यक्ष त्रिलोक ठाकुर की अध्यक्षता में एक प्रतिनिधिमंडल जुलाई माह में प्रारंभिक शिक्षा निदेशक एवं उच्च शिक्षा निदेशक से मिला था। प्रतिनिधिमंडल ने पदोन्नति और अन्य मांगों को पुरजोर तरीके से उठाया था। इसके बाद भी कर्मचारियों की मांगों को पूरा नहीं किया गया है। अध्यक्ष ने कहा कि शिक्षा विभाग में लिपिकों के करीब 500 पद खाली रिक्त चल रहे हैं। ऐसे में लिपिक का कार्य अध्यापक कर रहे हैं, जिससे विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। कई स्कूलों में परीक्षा परिणाम अच्छा नहीं रहता है। उन्होंने कहा कि अध्यापकों को लिपिक का काम करते हुए आधा दिन बीत जाता है। संघ ने चेतावनी दी कि यदि जल्द पदोन्नति कर क्लर्कों के पद नहीं भरे गए तो इसका खामियाजा विधानसभा चुनाव में भुगतना पड़ेगा। इस दौरान हंसराज, मंगला नंद, सोहन लाल, रमेश, नंदलाल, बिमला, महेंद्र, सीमा, केहर सिंह, राकेश आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed