फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   सीएचसी ननखड़ी में आरकेएस से तैनात होगा रेडियोग्राफर : जिंदल

सीएचसी ननखड़ी में आरकेएस से तैनात होगा रेडियोग्राफर : जिंदल

Thu, 31 Aug 2017 10:48 PM IST
Updated Thu, 31 Aug 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
सीएचसी ननखड़ी में आरकेएस से तैनात होगा रेडियोग्राफर : जिंदल
ननखड़ी (रामपुर बुशहर)। सीएचसी ननखड़ी में बुधवार को आरकेएस की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम रामपुर डॉ. निपुण जिंदल ने की। इस दौरान मुख्य रूप से लंबे समय से अस्पताल में रिक्त चल रहे रेडियोग्राफर के पद को आरकेएस के तहत भरने के लिए प्रस्ताव पारित किया गया। इस दौरान जिंदल ने स्थानीय जन प्रतिनिधियों की समस्याएं भी सुनीं। बीएमओ ननखड़ी एमपी सिंह ने बताया कि बैठक में ननखड़ी सीएचसी में पोस्टमार्टम रूम तैयार करने, पुरानी कबाड़ एंबुलेंस के स्थान पर नई एंबुलेंस तैनात करने, अस्पताल परिसर की मरम्मत और अस्पताल में उपलब्ध करवाए जाने वाले उपकरण खरीदने के लिए आरकेएस की बैठक में प्रस्ताव पारित किए गए। इसके साथ ही पिछले करीब दस सालों से रिक्त चल रहे रेडियोग्राफर का पद आरकेएस से भरने का निर्णय लिया गया। उन्होंने बताया कि स्टाफ क्वार्टर के निर्माण कार्य में तेजी लाने और सीएचसी के रास्ते को दुरुस्त करने के लिए एसडीओ लोक निर्माण विभाग को मौके पर ही आदेश दिए गए। उन्होंने बताया कि उपमंडलाधिकारी खसरा रूबेला टीकाकरण का शुभारंभ राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल ननखड़ी से किया, जिसमें स्कूल के 98 फीसदी बच्चों का टीकाकरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed