{"_id":"698f7feaba7327314e00ea79","slug":"11-injured-in-accidents-on-several-routes-including-nainital-highway-rampur-news-c-282-1-smbd1025-164221-2026-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: नैनीताल हाईवे समेत कई मार्गों पर हादसों में 11 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: नैनीताल हाईवे समेत कई मार्गों पर हादसों में 11 घायल
Sat, 14 Feb 2026 01:17 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Sat, 14 Feb 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
बिलासपुर। नैनीताल हाईवे सहित कई मार्गों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में 11 लोग घायल हो गए। सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
शुक्रवार सुबह करीब साढ़े चार बजे बरेली के शीशगढ़ निवासी बिरखीलाल अपनी पत्नी राजू देवी के साथ बाइक से विवाह समारोह से लौट रहे थे। अहरो रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से दंपती घायल हो गया। इसी दौरान मिलक क्षेत्र के दीपचंद व उनके पुत्र सुशील को भी किसी वाहन ने टक्कर मार दी।
नगर के कायस्थान मोहल्ला निवासी विमल कुमार की बाइक को भी अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी। दुर्जनपुर गांव के ऋषि यादव, सत्यवीर यादव, शिवराम यादव व तरुण यादव भी सड़क हादसे में घायल हुए। मुरादाबाद के मूंढापांडे निवासी ऋतिक व अर्जुन भी घायलों में शामिल हैं। कोतवाली प्रभारी जीत सिंह ने किसी भी घटना की जानकारी होने से इन्कार किया। उन्होंने कहा कि तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद