{"_id":"6a25c9990d30c8541c0466cd","slug":"11-families-vacated-their-houses-and-locked-them-rampur-news-c-282-1-rmp1001-172769-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: 11 परिवारों ने मकान खाली कर लगाए ताले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: 11 परिवारों ने मकान खाली कर लगाए ताले
विज्ञापन
बगीचा आमना कॉलोनी खाली करने का समय खत्म
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर। बगीचा आमना मोहल्ले में बस्ती खाली करने के लिए प्रशासन की ओर से दिया गया दो दिन का अल्टीमेटम खत्म हो गया है। रविवार को कॉलोनी में करीब 11 लोगों ने मकान खाली कर उनमें ताला लगा दिया। अब कई परिवारों की नजर प्रशासन की आगामी कार्रवाई पर लगी है।
पहाड़ी गेट स्थित बगीचा आमना कॉलोनी के सभी 120 मकानों में बिना आवंटन के लोग रह रहे थे। यहां बिजली कनेक्शन तक नहीं थे, फिर भी लोग बिजली का उपयोग कर रहे थे। प्रशासन ने मुनादी कराकर दो दिन के भीतर मकान खाली करने के निर्देश दिए थे।
प्रशासन की ओर से दिया गया अल्टीमेटम अब समाप्त हो चुका है। कॉलोनी में रह रहे लोगों की नजर प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी है। रविवार को करीब 11 लोग अपना सामान लेकर अन्य स्थानों पर चले गए, लेकिन मकानों में ताला लगाकर गए हैं। उधर, लोगों का कहना है कि प्रशासन को उन्हें दूसरी जगह बसाने की व्यवस्था करनी चाहिए।
विज्ञापन
-- -- --
बोले लोग...
कुछ लोग यहां से खाली करके चले गए हैं। कई लोग अपना सामान समेट रहे हैं, लेकिन यह बात अच्छी नहीं है। हम बुजुर्ग इस उम्र में कहां जाएंगे। यहां से घर खाली करने को कह दिया गया है। -मनु बेगम
0000
मैं बुजुर्ग हूं और बीमार रहता हूं। मेरे पास इतने पैसे नहीं कि दो वक्त की रोटी खा सकूं। नया आशियाना कहां से लेकर आएंगे। अब नई छत इतनी जल्दी कैसे आएगी। -ताहिर