{"_id":"59e50d2d4f1c1bc9678b6370","slug":"101508183341-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनतेरस से पहले सजे बाजार, 15 से 25 फीसदी उछाल की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनतेरस से पहले सजे बाजार, 15 से 25 फीसदी उछाल की उम्मीद
Updated Tue, 17 Oct 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धनतेरस से पहले सजे बाजार, 15 से 25 फीसदी उछाल की उम्मीद
रामपुर।
धनतेरस से पहले बाजार ग्राहकों के लिए सजकर तैयार हो गए हैं। मंगलवार को धनतेरस का त्योहार मनाया जाएगा। धनतेरस पर मुख्य रूप से बर्तन और आभूषण खरीदना अधिक शुभ माना जाता है। लेकिन, अब बदलते चलन में लोगों ने धनतेरस पर इलेक्ट्रानिक उत्पाद, वाहन और अन्य सामान खरीदना भी शुरू कर दिया है।
टीवी-एलईडी से लेकर फ्रिज, वाशिंग मशीन, मोबाइल और बाइक से लेकर कार तक के लिए लोग त्योहारी सीजन और खासकर धनतेरस का इंतजार करते हैं। लोगों की इसी उम्मीद को पूरा करने के लिए धनतेरस बाजार भी सजकर तैयार हो गया है। दुकानों से लेकर शोरूम तक पर ग्राहकों के लिए खरीदारी पर तमाम स्कीम और उपहार दिए जा रहे हैं। कुल मिलाकर त्योहारी सीजन को लेकर बाजार सज चुका है और इस बाजार में धनतेरस से जबरदस्त उछाल आने की उम्मीद है। बाजार के रुझान के अनुसार बाजार में करीब 15 से 25 फीसदी उछाल की उम्मीद है।
सीटी बजा रही है गाड़ी बुला रही है...
रामपुर। धनतेरस पर वाहन बाजार भी ग्राहकों के लिए सजकर तैयार है। दोपहिया वाहनों की बात की जाए तो करीब जिला मुख्यालय के प्रमुख दोपहिया वाहन शोरूम पर ही करीब चार हजार बाइक का स्टॉक मंगाया गया है। चार पहिया वाहन के शोरूम भी ग्राहकों के लिए सजकर तैयार हैं। जिले की बात की जाए तो करीब 12 हजार से अधिक दोपहिया वाहनों का स्टॉक शोरूम पर है। इसमें से करीब चार हजार दोपहिया वाहन जिला मुख्यालय के शोरूम पर हैं। जिसमें बजाज के शोरूम पर 600, हीरो के शोरूम पर 1400, होंडा के शोरूम पर 650 वाहनों का स्टॉक मंगाया गया है।
विज्ञापन
धनतेरस पर बर्तन व चांदी खरीदना है शुभ
- पंडित नवनीत शर्मा बताते हैं कि धनतेरस पर ही धनवंतरी अमृत कलश लेकर आए थे। इस दिन भी लक्ष्मी पूजन का विशेष लाभ मिलता है। धनतेरस पर बर्तन, कलश और चांदी की खरीदारी शुभ मानी जाती है। धनतेरस पर पूरे दिन खरीदारी की जा सकती है लेकिन, शुभ चौघड़िया मुहूर्त शाम करीब सवा चार बजे से पौने छह बजे तक है। इसके बाद अमृत मुहूर्त शाम पौने छह बजे डसे करीब साढ़े सात बजे तक है। इस दौरान खरीदारी करना सबसे शुभ होगा।