{"_id":"59e50b4a4f1c1b6d548b79d5","slug":"101508182858-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामलीला के दौरान रुपये देने पर हुए विवाद के बाद पथराव, 3 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामलीला के दौरान रुपये देने पर हुए विवाद के बाद पथराव, 3 घायल
Updated Tue, 17 Oct 2017 01:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अन्य केंद्रों के लिए रामलीला मंचन के समय पथराव होने पर तीन घायल
शाहबाद/रामपुर।
रामलीला मंचन के दौरान रुपये के लेन देन को लेकर विवाद हो गया, जिस पर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। इस दौरान मारपीट के बाद पथराव से मौके पर भगदड़ मच गई। पथराव में तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया। पुलिस ने मामले में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले में छह लोगों का शांतिभंग में चालान कर दिया गया।
रविवार रात ढकिया गांव में चल रही रामलीला मंचन में रुपये के लेन देन को लेकर गांव के ही अनिल और राजकुमार के बीच विवाद हो गया। मामले के तूल पकड़ने पर दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। इस दौरान जमकर मारपीट और पथराव हुआ। मारपीट व पथराव में गांव के ही अतुल शर्मा, लकी व राजेंद्र घायल हो गए। इस पर घायल राजेंद्र शाहबाद कोतवाली पहुंच गया और राजकुमार, पप्पू, दुर्गपाल और अवधेश के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज करा दी।। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर राजकुमार, पप्पू, दुर्गपाल, अवधेश, रूमसिंह, शिवकुमार का शांतिभंग की आशंका में गिरफ्तार कर चालान कर दिया।