फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   ramdev vow to defeat sonia

रामदेव ने लिया रायबरेली से सोनिया को हराने का संकल्प

Thu, 18 Jul 2013 12:05 AM IST
लखनऊ/ब्यूरो
लखनऊ/ब्यूरो Updated Thu, 18 Jul 2013 12:05 AM IST
विज्ञापन
ramdev vow to defeat sonia

उत्तर प्रदेश में योग गुरु बाबा रामदेव ने गांधी परिवार पर तीखे हमले करते हुए कहा कि देश को जितना कांग्रेसी सरकारों ने लूटा उतना मुगलों और अंग्रेजों ने भी नहीं लूटा। योग गुरु ने सोनिया गांधी को अगले लोकसभा चुनावों में रायबरेली सीट से हराने का संकल्प लिया।

विज्ञापन


योग गुरु बुधवार को यहां भारत स्वाभिमान ट्रस्ट-पतंजलि योग समिति की ओर से आलमबाग में संत आसूदाराम आश्रम में आयोजित युवा कार्यकर्ता सम्मेलन से पहले पत्रकारों से बात कर रहे थे।
विज्ञापन


राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, वे तमाम बड़ी समस्याओं पर न बोलते हैं और न ही सामने आते हैं। घोटालों और भ्रष्टाचार के तमाम सुबूतों के बावजूद यह सरकार अब भी राजनीति से टिकी है, लेकिन 2014 केचुनावों में देश की जनता इस सरकार को अपनी सही जगह पर रवाना कर देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सस्ता अनाज और सांप्रदायिकता नहीं बल्कि इस बार काले धन की वापसी का मुद्दा ही असली मुद्दा होगा। उन्होंने उत्तराखंड आपदा का जिक्र करते हुए कहा कि अभी तक सरकार ने आपदा के जिम्मेदारों पर कोई कार्रवाई नहीं की है।

एक सवाल के जवाब में बिहार केछपरा में मिड डे मील हादसे को दुखद बताते हुए उन्होंने पूरी व्यवस्था को कठघरे में खड़ा किया। उन्होंने पूरे मामले के दोषियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराने की मांग भी की।

फूड सिक्योरिटी बिल पर सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव केरुख की तारीफ करते हुए उन्होंने किसानों केहक की बात उठाई। बिल के लागू होने से कालाबाजारी बढ़ेगी।

नरेंद्र मोदी के कुत्ते वाले बयान पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया को दरकिनार करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेसी हमेशा चीजों को गलत नजरिए से देखते हैं। मोदी ने सिर्फ हादसे में कुत्ते की भी मौत पर दुख जताया था। इस पर बेवजह हो हल्ला मचाया जा रहा है।

भाजपा के एजेंडे के बाद बनेगी रणनीति, नहीं लडूंगा चुनाव
भाजपा नेताओं के बयानों पर सहमति जताने के बारे में पूछे गये एक सवाल के जवाब में बाबा रामदेव ने कहा, अपनी पूर्व घोषित प्रतिज्ञा के चलते न तो वे चुनाव लड़ेंगे और न ही भविष्य में कभी कोई राजनीतिक पद ग्रहण करेंगे।


उन्होंने यह भी कहा कि वे चाहें तो सारी लोकसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी खड़े कर देंगे लेकिन फिलवक्त वे किसी दल का साथ नहीं दे रहे हैं। वे तो सिर्फ भाजपा की नीतियों को पसंद कर रहे हैं। भाजपा का चुनावी एजेंडा देखने के बाद भष्टाचारी सरकार से टक्कर लेने की नई रणनीति बनेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed