फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raja Bhaiya summoned by CBI for questioning in Kunda DSP Zia ul Haque's murder case

कुंडा कांड: राजा भैया तक पहुंची जांच की आंच

Thu, 16 May 2013 06:40 PM IST
इलाहाबाद/ब्यूरो
इलाहाबाद/ब्यूरो Updated Thu, 16 May 2013 06:40 PM IST
विज्ञापन
Raja Bhaiya summoned by CBI for questioning in Kunda DSP Zia ul Haque's murder case

सीओ जियाउल हक हत्याकांड से पर्दा उठाने वाली सीबीआई ने आखिरकार पूर्व मंत्री रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया को तलब कर मामले को एक बार फिर चर्चा में ला दिया है।

विज्ञापन


सीओ जियाउल हक की पत्नी परवीन आजाद ने राजा भैया को साजिश का आरोपी बनाया था। इसी के बाद राजनीति गरमाई थी। तभी तय हो गया था कि जांच की आंच से राजा बच नहीं सकते।
विज्ञापन


इस दौरान कुंडा में डेरा डाले सीबीआई अफसरों को प्रधान के घरवालों ने भी राजा के खिलाफ तहरीर दे डाली।

सीबीआई के अब तक के खुलासे में भले ही राजा भैया का रोल सामने नहीं आया लेकिन उन पर लग रहे आरोप दर आरोप के बाद तय था कि सीबीआई उनसे भी लंबी पूछताछ करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को सीबीआई ने राजा को तलब कर करीब 11 घंटे तक पूछताछ की तो चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया।

सीबीआई अधिकारी हर गिरफ्तारी के बाद यह कहते रहे हैं कि सीओ का कत्ल गहरी साजिश का नतीजा था।

हत्या करने वाले तो सीखचों के पीछे पहुंच गए लेकिन सीबीआई ने साजिश को लेकर मुंह नहीं खोला था। अब राजा से पूछताछ के बाद मामला फिर से गरमाने लगा है।

चश्मदीदों का बयान दर्ज

करीब बारह बजे घटना के दो चश्मदीदों का एसीजेएम कोर्ट ले जाकर कलमबंद बयान दर्ज कराया गया। इसके बाद उन्हें लेकर टीम के सदस्य कैंप कार्यालय लौट आए।

रात करीब साढ़े नौ बजे तकराजा भैया और कई करीबी से सीबीआई अफसर पूछताछ करते रहे। इस दौरान कुंडा सीओ सुखसागर शुक्ला ने कैंप कार्यालय केआसपास जमा लोगों को वहां से भगाया। राजा भैया के कई समर्थकों से पुलिस की नोंकझोंक भी हुई।


भारी पुलिस बल और पीएसी ने पूरे क्षेत्र को घेरे में ले रखा है। गौरतलब है कि बलीपुर में दो मार्च को प्रधान नन्हें यादव, उसके भाई सुरेश और सीओ कुंडा जियाउल हक की हत्या कर दी गई थी।

क्या है मामला, क्या-क्या हुआ
0 कुंडा के बलीपुर गांव में प्रधान नन्हें यादव को गोली से भूना गया।
0 हत्या के बाद भीड़ ने आरोपी का घर फूंका। सीओ कुंडा जियाउल हक मौके पर पहुंचे।
0 भीड़ ने गोलीबारी कर सीओ को मार डाला। फायरिंग में नन्हें यादव का भाई सुरेश भी मारा गया।
0 सीओ की हत्या में उनकी पत्नी ने राजा भैया और समर्थकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
0 मंत्री रहे राजा भैया पर आरोप लगे तो उनसे इस्तीफा ले लिया गया।
0 जांच सीबीआई को सौंप दी गई। सीबीआई ने महीनों की जांच के बाद खुलासा किया।
0 प्रधान नन्हें की हत्या में राजा भैया के करीबी जेल गए।
0 सीओ की हत्या में प्रधान का बेटा, भाई, राजा भैया का गार्ड और गांव के लोग जेल गए।
0 सुरेश की मौत भीड़ की गोली से होने की बात सामने आई।
0 हत्या केआरोपियों को जेल भेजने के बाद सीबीआई ने साजिश की आशंका पर जांच तेज की।
0 प्रधान के घरवालों ने राजा भैया और समर्थकों पर ही आरोप लगाए।
0 सीबीआई ने राजा भैया के रिश्तेदार एमएलसी गोपाल जी से कई बार पूछताछ की।
0 बुधवार को पहली बार राजा भैया से सीबीआई ने लंबी पूछताछ की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed