{"_id":"bcc432e7b9d74b498a272f8cca038ca5","slug":"railway-increase-earning-through-radio-jockey","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेडियो जॉकी बढ़ाएंगे अब रेलवे की कमाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेडियो जॉकी बढ़ाएंगे अब रेलवे की कमाई
राहुल शर्मा/ इलाहाबाद।
Updated Wed, 11 Dec 2013 08:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एफएम रेडियो की तर्ज पर अगर रेलवे स्टेशनों पर आपको एनाउंसमेंट सिस्टम के माध्यम से किसी उत्पाद का प्रचार सुनाई पड़े तो चौंकिएगा नहीं। क्योंकि भारतीय रेल के इतिहास में पहली बार रेलवे अपने एनाउंसमेंट सिस्टम का इस्तेमाल अब विज्ञापनों के लिए भी करेगा।
विज्ञापन
यह शुरूआत उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) इलाहाबाद करने जा रहा है। शीघ्र ही एनसीआर के प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर ट्रेनों की जानकारी के साथ ही विज्ञापनों की भी गूंज ठीक उसी तरह से सुनने को मिलेगी, जिस तरीके से रेलवे का प्री रिकार्डेड सिस्टम ट्रेनों की जानकारी देता है।
विज्ञापन
रेल प्रशासन लंबे समय से कमाई बढ़ाने के तमाम हथकंडे अपना रहा है। शायद इसी वजह से वर्ष 2013 में रेलवे ने मालभाड़े के साथ यात्री किराए में भी वृद्धि की है।
विज्ञापन
देश के सभी जोनल रेलवे को भी कहा गया है कि वह अपनी कमाई बढ़ाए। इसी क्रम में एनसीआर प्रशासन ने अपनी उद्घोषणा प्रणाली से ही कमाई करने का नायाब तरीका निकाला है।
इसके तहत एनसीआर प्रशासन अपने एनाउंसमेंट सिस्टम से विज्ञापन प्रसारित करेगा। यह व्यवस्था ठीक एफएम रेडियो की तर्ज पर होगी। या यूं कह ले कि जिस तरह से लोगों को रेडियो में विज्ञापन सुनने को मिलते हैं, ठीक उसी तरह से स्टेशन परिसर में भी सुनने को मिलेंगे।
इतना ही नहीं इसके अंतर्गत संबंधित पार्टी चाहे तो वह अपने विज्ञापन रेलवे की उद्घोषणा प्रणाली में आने वाली आवाज में भी रिकार्ड करवा सकती है। इस सुविधा से मुसाफिरों को ठीक उसी तरह से विज्ञापन सुनने को मिलेगा, जिस तरह से ट्रेनों के बारे में रेलवे स्टेशन पर उद्घोषणा की जाती है।
उत्तर मध्य रेलवे इलाहाबाद ने प्रयोग के तौर पर इस तरह की शुरूआत झांसी मंडल के ग्वालियर और झांसी रेलवे स्टेशन पर की है। अब यही व्यवस्था एनसीआर प्रशासन इलाहाबाद जंक्शन, कानपुर सेंट्रल, अलीगढ़ जंक्शन, टूंडला जंक्शन, आगरा कैंट, आगरा फोर्ट, मथुरा जंक्शन आदि रेलवे स्टेशनों पर भी करने जा रहा है।
अनुमणि त्रिपाठी (सीनियर डीसीएम, इलाहाबाद मंडल) के मुताबिक 'इलाहाबाद मंडल में भी इसकी तैयारी शुरू हो गई है। जल्द ही मंडल के प्रमुख रेलवे स्टेशनों एनाउंसमेंट सिस्टम के माध्यम से विज्ञापन की सुविधा शुरू हो जाएगी।'