रेलवे का सहायक अभियंता रिश्वत लेते गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीआई ने मुरादाबाद में रेलवे के डिविजनल इंजीनियर ऑफिस पर छापा मारकर एक सहायक अभियंता को 27 हजार की रिश्वत के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। यह रकम एक ठेकेदार से बिल पास करने की एवज में ली गई थी। इस कार्रवाई से रेलवे में हड़कंप मचा रहा।
रेलवे में घूसखोरी का यह सनसनीखेज खुलासा शुक्रवार की शाम को हुआ। गाजियाबाद से यहां पहुंची सीबीआई की एक टीम ने फौव्वारा चौराहे के पास रेलवे के मंडलीय अभियंता आफिस पर छापा मारा। यहां से सहायक अभियंता गेंदन लाल को 27 हजार की रिश्वत के साथ गिरफ्तार कर लिया।
सीबीआई की ऑपरेशन 'प्लानिंग'
गेंदनलाल ने रेलवे के ठेकेदार अनिल तोमर से जैसे ही नोट लिए उन्हें सीबीआई ने दबोच लिया। क्योंकि पूरा ऑपरेशन 'प्लानिंग' के साथ हुआ था लिहाजा नोटों पर कलर लगा दिया गया। यह कलर सहायक अभियंता के हाथों पर भी आ गया था।
सीबीआई के अफसरों ने बताया कि रेलवे के ठेकेदार अनिल तोमर से सहायक अभियंता ने बिल पास करने के नाम पर रिश्वत मांगी थी। ठेकेदार ने इसकी सूचना सीबीआई को दी। लिहाजा अभियंता को रंगे हाथों गिरफ्तार करने का पूरा प्लान तैयार किया गया।