{"_id":"8f230a00-d84f-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"railway-borad-form-on-the-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: रेलवे में भर्ती के हजारों फॉर्म सड़क पर!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: रेलवे में भर्ती के हजारों फॉर्म सड़क पर!
सुल्तानपुर/ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2013 01:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में लंभुआ थाने के मदनपुर गांव के निकट सोमवार की रात बारिश के दौरान लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे रेलवे भर्ती बोर्ड के हजारों फॉर्म बिखरे मिले।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने सड़क के किनारे रेलवे भर्ती बोर्ड से संबंधित फार्मों से भरा बंडल पड़ा देखा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना नजदीक के लंभुआ स्टेशन पर दी।
रेलकर्मियों ने इसकी सूचना आरपीएफ को दी। आरपीएफ रात में ही सभी फॉर्मों को एकत्र कर सुल्तानपुर लाई है।
आरपीएफ ने इसकी सूचना रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड के अधिकारियों के साथ ही मुख्यालय को दी है। ये फॉर्म किसी काम के हैं या नहीं, इसका खुलासा नहीं हो सका है।
2010 की भर्ती के फॉर्म
प्रभारी निरीक्षक आरपीएफ टीपी सिंह ने फॉर्मों के सड़क पर मिलने की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि आरपीएफ के डीजी को घटना से अवगत करा दिया गया है। लिफाफों पर रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड इलाहाबाद 2010 लिखा हुआ है।
विज्ञापन