फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Raids from Prayagraj to Kaushambi in search of atiq wife Shaista Police suspect Atiq sister also accompanied

Atiq Ashraf Murder: कहां हैं अतीक की बीवी शाइस्ता और बहन आयशा नूरी? सुरक्षा में है 5 लाख का इनामी शूटर साबिर

Thu, 20 Apr 2023 03:01 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 20 Apr 2023 03:01 PM IST
सार

प्रयागराज से कौशाम्बी तक माफिया अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता की तलाश में छापेमारी की गई। पुलिस को शक है कि अतीक की बहन आयशा नूरी भी साथ में है। अतीक की पत्नी शाइस्ता की सुरक्षा में पांच लाख का इनामी शूटर साबिर भी तैनात है।

विज्ञापन
Raids from Prayagraj to Kaushambi in search of atiq wife Shaista Police suspect Atiq sister also accompanied
शाइस्ता परवीन। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रयागराज में 24 फरवरी को हुए उमेशपाल हत्याकांड के बाद से फरार माफिया अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन का अब तक कुछ पता नहीं चल पाया है। पुलिस शाइस्ता की तलाश में जुटी है। उमेश पाल हत्याकांड में अभी तक शाइस्ता के अलावा गुड्डू मुस्लिम और शूटर साबिर भी फरार है। 
विज्ञापन


फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। लेकिन अभी तक पुलिस के हाथ खाली ही हैं। दरअसल, माफिया अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन की तलाश में बुधवार को प्रयागराज से लेकर कौशाम्बी तक पुलिस की टीम ने छापेमारी की। 
विज्ञापन


दोनों जिलों के कछारी इलाकों में पुलिस ने कांबिंग भी की। पुलिस ने बुधवार को दो सौ से ज्यादा घरों की तलाशी ली। महिला पुलिस भी टीम में शामिल रही। शक के आधार पर दो दर्जन से अधिक महिलाओं से पूछताछ की गई। पुलिस सूत्रों का कहना है कि शाइस्ता कहीं बाहर नहीं भागी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




वह प्रयागराज से लेकर कौशाम्बी तक बार-बार अपना ठिकाना बदल रही है। जिन गांवों के बारे में पुलिस को शक है, उन गांवों से अधिकांश पुरुष फरार हैं। गांव में सिर्फ महिलाएं और बच्चे ही बचे हुए हैं। शाइस्ता परवीन की मंगलवार को मरियाडीह के पास बरेठा गांव में होने की सूचना पर पुलिस ने पूरे गांव में कांबिंग की थी। 

इस दौरान दर्जनों घरों की तलाशी ली, लेकिन शाइस्ता नहीं मिली, पुलिस को पता चला कि शाइस्ता कुछ समय पहले ही यहां से निकल गई। उसके साथ तीन और भी महिलाएं थीं। पुलिस को पूरा यकीन है कि शाइस्ता आसपास के इलाकों में ही मौजूद है। बुधवार को मरियाडीह और बरेठा से लेकर कौशांबी के कछारी इलाकों में दबिश दी गई। 

नीवा से लेकर नवाबगंज और फाफामऊ कछार में भी शाइस्ता की खोजबीन की गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि अब तक मिली जानकारी के मुताबिक आयशा नूरी भी शाइस्ता के साथ है। उसके साथ दो महिलाएं और भी हैं। शाइस्ता अपना ठिकाना लगातार बदल रही है। वह किसी मोबाइल नंबर का भी प्रयोग नहीं कर रही है। कुछ लोगों को शाइस्ता को पनाह देने के आरोप में पकड़ा भी गया है लेकिन, उन्हें भी नहीं पता कि वह इस समय कहां है।
 

पुलिस ने बुधवार कछारी इलाकों के साथ ही हटवा, पूरामुफ्ती, असरौली, असरावल खुर्द, पीपल गांव, राजरूपपुर और चकिया इलाकों में दबिश दी। महिला पुलिस घर में घुसकर परिवार की महिलाओं से पूछताछ कर रही हैं। अतीक के कुछ रिश्तेदारों को भी पुलिस ने उठाया है। उनसे भी पूछताछ की जा रही है।

अतीक की पत्नी की सुरक्षा में साबिर?
शाइस्ता की तलाश कर रही पुलिस टीम को शुक्रवार को जानकारी मिली कि शाइस्ता के साथ तीन महिलाओं के अलावा एक पुरुष भी है। वह और कोई नहीं बल्कि उमेश हत्याकांड में पांच लाख का इनामी शूटर साबिर है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। अधिकारियों का कहना है कि यह संभव है कि शाइस्ता की सुरक्षा में कोई साथ चल रहा हो लेकिन वह व्यक्ति साबिर है, इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता। अधिकारियों का यह भी कहना है कि शाइस्ता और अतीक की बहन आयशा नूरी पिछले एक महीने से साथ में हैं।

यह भी पढ़ें: Atiq Ashraf Murder: लवलेश का गोलियां बरसाने का अंदाज देख पुलिस हैरान, किससे लिया पिस्टल चलाने का प्रशिक्षण?

अतीक का गुर्गा 50 हजार का इनामी असाद कालिया गिरफ्तार
अतीक अहमद का दाहिना हाथ माने जाने वाला उसका गुर्गा असाद कालिया बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पांच मुकदमों में वांछित असाद पर 50 हजार का इनाम घोषित था। हाल ही में उसका एक वीडियो भी वायरल हुआ था जिसमें वह हत्या के मुकदमे में पैरवी करने से रोकने को लेकर एक घर पर चढ़कर धमकी देता नजर आया था। 16 महीने से फरार इस आरोपी को करेली पुलिस ने गिरफ्तार किया।

 

असाद उर्फ असद पुत्र मो. अफाक न्यू चकिया खुल्दाबाद का रहने वाला है। अतीक के कहने पर वह लोगों की जमीन कब्जाने व उन्हें सस्ते दामों में खरीदने और फिर उऊंची कीमत लेकर बेचने का काम करता था। अतीक के लिए उसने हजारों बीघा जमीन पर उसने अवैध प्लाटिंग भी की थी। खुद के साथ ही जरूरत पड़ने पर वह मोबाइल से जेल में बंद माफिया अतीक से बात कराकर भी लोगों में अपना खौफ कायम करता था। पुलिस का दावा है कि बुधवार को उसे पानी की टंकी चौराहा, ऐनुद्दीनपुर से गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से तमंचा व कारतूस बरामद किया गया है।
कुल आठ मुकदमे दर्ज हैं

 

असाद पर विभिन्न थानों में कुल आठ मुकदमे दर्ज हैं। इनमें हत्या का प्रयास, रंगदारी मांगना, अवैध खनन, सरकारी कार्य में बाधा समेत अन्य धाराओं के मुकदमे शामिल हैं। करेली में प्रॉपर्टी डीलर जीशान उर्फ जानू पर जानलेवा हमले करने के मामले में वह अतीक व अली संग नामजद था। 31 दिसंबर 2021 में यह घटना हुई थी और वह तब से फरार चल रहा था। जिसके बाद उस पर करेली व पूरामुफ्ती में भी मुकदमे दर्ज हुए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed