{"_id":"bd2cd41783992043ca517113d25f4fe8","slug":"rahul-lambasted-sp-bsp-says-will-come-to-power-again","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में कंप्यूटर की सरकार, पर बिजली नहीं आतीः राहुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में कंप्यूटर की सरकार, पर बिजली नहीं आतीः राहुल
अमर उजाला अलीगढ़
Updated Wed, 09 Oct 2013 03:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगामी लोकसभा चुनावों के लिहाज से सबसे अहम उत्तर प्रदेश में कांग्रेस ने चुनावी तीर छोड़ने शुरू कर दिए हैं। इसी सिलसिले में पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी आज अलीगढ़ में सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी पर जमकर बरसे।
विज्ञापन
चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, "यूपी के हर व्यक्ति जनता को एक रुपए में अनाज मिलना चाहिए। यूपी में कोई इंसान भूखा नहीं रहेगा। लेकिन यह काम सपा और बसपा से नहीं होगा, बल्कि इसके लिए आपको संघर्ष करना होगा।"
विज्ञापन
यूपी में कंप्यूटर की सरकार, लेकिन बिजली नहीं
अखिलेश सरकार को निशाने पर लेते हुए राहुल ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कंप्यूटर की सरकार चल रही है, कंप्यूटर चलता नहीं है, यहां बिजली नहीं आती। उन्होंने कहा, "लेकिन हम केंद्र में अधिकार की सरकार चलाते हैं। हमने आपको रोजगार का अधिकार दिया। और अब भोजन का अधिकार दिया। हिंदुस्तान में सभी को एक रुपए का अनाज देने वाले हैं।"
विज्ञापन
सांप्रदायिक दंगों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, "मैं मुजफ्फनगर गया था। वहां दंगों में किसका नुकसान हुआ, आम लोग मारे गए। मैं वहां हिंदू से मिला और मुसलमान से मिला। उन लोगों ने कहा कि हममें कोई दुश्मनी नहीं है। यह सब नेताओं का किया-धरा है।"
दंगे हुए नहीं, नेताओं ने कराए
राहुल ने कहा, "भाई, लड़ाई होती नहीं है, बल्कि कराई जाती है। राजनीतिक लाभ के लिए लड़ाई कराई जाती है। अगर वे लड़ाई न कराएं तो वह कभी जीत नहीं सकते हैं। वे लोग लड़ाई करते हैं और कराते हैं। लेकिन हम ऐसा नहीं होने देंगे। हम दंगा नहीं होने देंगे।"
दागी सांसदों और विधेयकों से जुड़े अध्यादेश पर दिए बयान पर राहुल फिर बोले। उन्होंने कहा, "मुझसे एक पत्रकार ने कहा कि आपने इस पर जो बयान दिया, उसका वक्त सही नहीं था। मैंने उससे पूछा कि जो मैंने कहा वह सही है या गलत, उसने कहा कि सही है। तो मैंने उससे यही कहा कि सच बोलने का कोई वक्त नहीं होता।"