{"_id":"e21e1716d7284b19390d25a4677f0377","slug":"rahul-gandhi-started-election-campaign","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल ने किया चुनावी तैयारियों का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहुल ने किया चुनावी तैयारियों का आगाज
अमर उजाला, गौरीगंज/अमेठी
Updated Tue, 01 Oct 2013 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक दिन के दौरे पर सोमवार को अमेठी पहुंचे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी व प्रियंका वाड्रा ने लोकसभा चुनावी तैयारियों का आगाज कर दिया। नवनियुक्त जिला कार्यकारिणी की बैठक में राहुल ने साफ किया कि दिखावे के बजाय क्षेत्र में काम करने से बात बनेगी।
विज्ञापन
पार्टी पदाधिकारी तत्काल गांवों का रुख करें और जन-जन को केंद्र सरकार की उपलब्धियां बताएं। राहुल ने पदाधिकारियों को उनके कार्य व दायित्व से अवगत कराने के साथ ही संगठन को सक्रिय करने के लिए कई समितियों का भी गठन किया।
विज्ञापन
अमेठी सांसद राहुल गांधी बहन प्रियंका वाड्रा के साथ सोमवार दोपहर मुंशीगंज स्थित संजय गांधी अतिथि गृह पहुंचे। उन्होंने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष योगेंद्र मिश्र व जिला महामंत्री माता प्रसाद वैश्य समेत जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को संबोधित किया।
विज्ञापन
कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए हमें गांवों का रुख करना होगा। गांवों में जाकर लोगों को संप्रग सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताना होगा। चुनाव नजदीक है, इसलिए यह काम तत्काल शुरू करना होगा।
यह तभी संभव है जब हम अपने को नेता नहीं बल्कि कार्यकर्ता मानकर काम करें।
प्रियंका गांधी ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है उसका ईमानदारी से निर्वहन करें। संगठन को मजबूत करने के लिए बैठक में कई समितियों का गठन कर पदाधिकारियों के कार्य विभाजन को भी अंतिम रूप दिया गया।
जिला कमेटी की बैठक समाप्त होने के बाद राहुल प्रियंका ने नवनियुक्त ब्लॉक व नगर अध्यक्षों से मुलाकात की। बैठक में मौजूद नेताओं को केंद्र की ओर से लागू योजनाओं का प्रचार करने वाली किताबें भी दी गईं।
रेल के लिए छात्रों ने रोका
कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी सोमवार को अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी पहुंचे तो फलाहुल मुस्लिम कॉलेज के करीब 200 छात्रों और शिक्षकों ने उनका काफिला रोक लिया। यह देख राहुल कार से उतर गए और छात्रों व शिक्षकों से उनका दुख-दर्द पूछा।
छात्रों ने कॉलेज आने-जाने में हो रही परेशानी से निजात पाने के लिए तेंदुआ अमीन नगर में हाल्ट या फिर रेलवे स्टेशन निर्माण के साथ ट्रेनों के ठहराव की मांग रखी। राहुल ने इस पर चर्चा के लिए कॉलेज के प्रधानाचार्य को अमेठी बुलाया।
इसके बाद राहुल अपनी बहन प्रियंका वाड्रा के साथ अमेठी के लिए रवाना हो गए।