फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Youth who went out for a run found covered in blood

Raebareli News: दौड़ के लिए निकला युवक खून से लथपथ मिला

Tue, 01 Sep 2026 01:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Tue, 01 Sep 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Youth who went out for a run found covered in blood
रायबरेली। जगतपुर क्षेत्र के प्रेम सिंह के पुरवा के पास सेना में भर्ती की तैयारी कर रहा 20 वर्षीय शिवा मौर्या सोमवार को दौड़ के लिए घर से निकला था। कुछ देर बाद वह सड़क के किनारे खून से लथपथ मिला। युवक की एम्स में इलाज को दौरान मौत हो गई। युवक कैसे घायल हुआ, इसका कोई सुराग नहीं मिल सका है।
विज्ञापन


पूरे दीना मजरे पूरे बिछियावादी निवासी शिवा मौर्य (20) पुत्र शिव प्रसाद सेना में भर्ती की तैयारी कर रहा था। सोमवार को वह दौड़ लगाने के लिए घर से निकला था। इसी दौरान पूरे प्रेम सिंह पुलिया के पास पिछवारा चौराहे के नजदीक सड़क किनारे वह गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा मिला। उसके शरीर पर चोटें थीं और वह खून से लथपथ था।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जगतपुर ले जाया गया। वहां चिकित्सक डॉ. संजय त्रिपाठी ने प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने पर सीएचसी अधीक्षक डॉ. एलपी सोनकर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल से भी हालत में सुधार न होने पर उसे एम्स रेफर किया गया। वहां उपचार के दौरान शिवा की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाई शुभम, सुभाष व मां सुनीता देवी का रो-रो कर बुरा हाल है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि दीपू सिंह चौहान ने बताया कि शिवा सेना में भर्ती होकर देश की सेवा करना चाहता था और इसके लिए नियमित रूप से तैयारी करता था। जगतपुर थाना प्रभारी वागीश कुमार मिश्रा ने बताया कि प्रथमदृष्टता किसी अज्ञात वाहन की टक्कर युवक की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में पुलिस छानबीन कर रही है। तहरीर मिलने पर एफआईआर दर्ज की जाएगी।



रोडवेज बस की टक्कर से युवक घायल
डीह। सलोन कोतवाली क्षेत्र के सूची कस्बे में सोमवार सुबह एक सड़क दुर्घटना हुई। एक तेज रफ्तार प्रतापगढ़ डिपो की रोडवेज बस ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। गौवा चौराहा निवासी अनुज सोनकर गंभीर रूप से घायल हो गया। वह घरेलू सामान खरीदकर अपने घर लौट रहा था। दुर्घटना के बाद बस चालक मौके से बस लेकर भाग गया। ग्रामीणों ने तत्काल भदोखर पुलिस को सूचना दी तो पुलिस ने रोडवेज बस को पकड़ लिया। कोतवाली प्रभारी संदीप कुमार राय ने बताया कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed