{"_id":"6afefe25bd06ab96eb064905","slug":"youth-troubled-by-dowry-harassment-attempted-suicide-in-women-police-station-in-raebareli-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायबरेली: दहेज उत्पीड़न से परेशान युवक ने महिला थाने में किया खुदकुशी का प्रयास; पुलिसकर्मियों ने बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली: दहेज उत्पीड़न से परेशान युवक ने महिला थाने में किया खुदकुशी का प्रयास; पुलिसकर्मियों ने बचाई जान
Thu, 19 Nov 2026 07:18 PM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
Published by: Bhupendra Singh
Updated Thu, 19 Nov 2026 07:18 PM IST
सार
रायबरेली में दहेज उत्पीड़न की एफआईआर दर्ज होने से परेशान युवक अनुराग सिंह ने महिला थाने पहुंचकर शरीर पर पेट्रोल छिड़ककर खुदकुशी की कोशिश की, जिसे महिला पुलिसकर्मियों ने सतर्कता दिखाते हुए रोक लिया। करीब आधे घंटे तक चली अफरातफरी के बाद पुलिस ने युवक को शांत कराकर न्याय का भरोसा दिलाया और समझाकर घर भेज दिया।
विज्ञापन
खुदखुशी का प्रयास कर रहे युवक को पुलिस ने बचाया।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
रायबरेली में दहेज उत्पीड़न की एफआईआर दर्ज होने से परेशान एक युवक बृहस्पतिवार को पेट्रोल लेकर महिला थाने पहुंच गया। वहां उसने पेट्रोल शरीर पर छिड़ककर खुदकुशी का प्रयास किया। ड्यूटी पर तैनात महिला पुलिसकर्मियों ने सतर्कता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया और पेट्रोल की बोतल छीनकर जान बचाई। घटना से थाने में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
जगतपुर के गौरा खसपरी गांव निवासी अनुराग सिंह (25) की शादी वर्ष 2020 में शिवगढ़ थाना क्षेत्र में हुई थी। सात जून को दंपती के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद पत्नी ने अनुराग और उसके परिजनों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इससे अनुराग परेशान था।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12 बजे वह पेट्रोल की बोतल लेकर महिला थाने पहुंचा। बोतल खोलकर पेट्रोल शरीर पर छिड़कने लगा। यह देख महिला पुलिसकर्मियों ने तत्काल उसे पकड़ लिया और बोतल छीन ली। इसके बाद उसे थाने के अंदर ले जाकर समझाया गया। महिला थाना प्रभारी पुष्पा शर्मा ने युवक को शांत कराकर न्याय दिलाने का भरोसा दिया। करीब आधे घंटे तक थाने में अफरातफरी रही।
विज्ञापन
सीओ सदर आशीष निगम ने बताया कि एफआईआर दर्ज होने से युवक परेशान था। उसने खुदकुशी के इरादे से थाने पहुंचकर प्रयास किया। उसे समझाकर घर भेज दिया गया है। मामले की जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
