{"_id":"61704ea00636932aa45c021a","slug":"youth-struggling-with-financial-crisis-hanged-himself-raibaraily-news-lko6008969109","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्थिक तंगी से जूझ रहे युवक ने फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आर्थिक तंगी से जूझ रहे युवक ने फांसी लगाकर दी जान
विज्ञापन
ऊंचाहार (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के बाबूगंज गांव में आर्थिक तंगी से जूझ रहे एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। युवक का शव टिनशेड के पाइप पर रस्सी के सहारे लटका मिला। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
बाबूगंज गांव निवासी मुकेश कुमार (30) बाबूगंज बाजार में चाट की दुकान लगाता था। पिछले कुछ महीने से उसकी दुकान नहीं चल पा रही थी। इस वजह से वह आर्थिक तंगी से जूझ रहा था।
इसी बात को लेकर आए दिन पति-पत्नी में कहासुनी होती थी। बताते हैं कि इससे आजिज आकर उसने मंगलवार रात दरवाजे पर छाई टिन शेड के पाइप में रस्सी के सहारे फांसी लगा ली।
विज्ञापन
बुधवार सुबह जब पत्नी सोकर उठी तो मुकेश का शव फंदे से लटके देख बदहवास हो गई। कोतवाल शिवशंकर सिंह ने बताया कि युवक के फांसी लगाने की वजह क्या है, इसकी जांच की जा रही है। उसकी शादी दो वर्ष पहले ही हुई थी। उसके कोई संतान नहीं थी।
गांव वालों ने बताया कि आए दिन पति-पत्नी में विवाद हुआ करता था। विवाद की वजह से मृतक आधी रात बीत जाने के बाद घर आता था।
घटना वाली रात भी वह दो बजे के बाद घर आया था। देर तक इंतजार करने के बाद पत्नी दरवाजा बंद कर सो गई थी। सुबह पत्नी ने दरवाजा खोला तो उसका शव लटका मिला था।