{"_id":"6ab42920a30910beae00fe2e","slug":"youth-killed-after-being-hit-by-out-of-control-dumper-truck-raebareli-news-c-101-1-slko1031-168166-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: बेकाबू डंपर की टक्कर से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: बेकाबू डंपर की टक्कर से युवक की मौत
Thu, 24 Sep 2026 01:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Thu, 24 Sep 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
सतांव। बांदा-बहराइच राजमार्ग पर सई नदी के पास बुधवार दोपहर तेज रफ्तार डंपर से बाइक में जोरदार टक्कर लग गई। इससे बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर भाग निकला। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। घायल युवक को सीएचसी बछरावां से ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
गुरुबख्शगंज क्षेत्र के गढ़ी दूलाराय निवासी अभय कुमार सिंह (23) बुधवार दोपहर करीब 12 बजे अपने घर से बाइक से किसी काम से पासी टूसी गांव गए हुए थे। वहां से लौटते समय बछरावां के पासी टूसी गांव निवासी छन्नू सिंह (55) भी उनके साथ बाइक पर बैठ गए, वह ताला बाजार जा रहे थे।
बांदा-बहराइच मार्ग पर अघौरा घाट स्थित सई नदी के पास पीछे से आए अनियंत्रित डंपर से बाइक में जोरदार टक्कर लग गई। हादसे में दोनों बाइक सवार सड़क के किनारे गिरकर गंभीर रूप घायल हो गए।
विज्ञापन
पुलिस ने दोनों घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी बछरावां पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने छन्नू सिंह को मृत घोषित कर दिया। अवधेश सिंह की हालत नाजुक देख लखनऊ रेफर कर दिया गया। सीओ लालगंज सुजीत कुमार राय ने बताया कि डंपर की टक्कर से हादसा हुआ है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।