Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Youngster died due to collision with an unknown vehicle

Raebareli News: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

Sun, 15 Nov 2026 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sun, 15 Nov 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Youngster died due to collision with an unknown vehicle
रोहनियां। उमरन गांव स्थित पेट्रोल पंप के पास शनिवार दोपहर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवक ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। हादसे के बाद चालक वाहन समेत भाग निकला।
विज्ञापन

ऊंचाहार थाना क्षेत्र के बछैयापुर गांव निवासी राजू (19) पुत्र नोखेलाल दोपहर करीब एक बजे बाइक से उमरन चौराहा गया था। घर लौटते समय पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने उसे सीएचसी रोहनिया पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

राजू दिल्ली की एक फैक्टरी में बड़े भाई आजाद के साथ काम करता था। वह दो महीने पहले ही गांव आया था। राजू की मौत से मां विद्या देवी व पिता नोखेलाल का रो-रोकर बुरा हाल है। सीओ सलोन यादुवेंद्र बहादुर पाल ने बताया कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed