{"_id":"6af8ac11a522e4a21d07a4d5","slug":"deceased-individuals-also-ended-up-on-the-electoral-roll-recommendation-made-for-action-against-two-blos-raebareli-news-c-101-1-slko1033-172079-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: मृतक भी बने मतदाता, दो बीएलओ पर कार्रवाई की संस्तुति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: मृतक भी बने मतदाता, दो बीएलओ पर कार्रवाई की संस्तुति
Sun, 15 Nov 2026 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Sun, 15 Nov 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। अमावां ब्लॉक के मखदूमपुर गांव की पंचायत चुनाव की मतदाता सूची में मृतकों, नाबालिगों, विवाहित महिलाओं और बाहरी लोगों के नाम शामिल करने के मामले में दो बीएलओ के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की गई है। हाईकोर्ट के आदेश पर कराए जा रहे सत्यापन में अब तक 300 से अधिक अपात्र मतदाताओं के नाम सामने आ चुके हैं। प्रथम दृष्टया लापरवाही मिलने पर एसडीएम सदर ने तत्कालीन दो बीएलओ के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की है।
अमावां ब्लॉक के पूरे दीना पुरवा निवासी रोहित यादव ने सितंबर में हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ में याचिका दायर की थी। इसमें आरोप लगाया था कि मखदूमपुर की मतदाता सूची में मृतकों, नाबालिगों और गांव छोड़कर जा चुके लोगों के नाम शामिल हैं। याचिका में डीएम, सीडीओ, एसडीएम समेत संबंधित अधिकारियों से निष्पक्ष जांच कराने की मांग की गई थी। हाईकोर्ट के आदेश के बाद प्रशासन ने सूची का सत्यापन शुरू कराया।
घर-घर जाकर किया जा रहा सत्यापन
सदर तहसीलदार आकृति श्रीवास्तव, बीडीओ संदीप सिंह, नायब तहसीलदार शमीम अहमद, एडीओ पंचायत महेंद्र सिंह और ग्राम पंचायत अधिकारी की टीम जांच कर रही है। टीम मखदूमपुर के अलावा बीवियापुर, पूरे मोहन, पूरे मंगली का पुरवा, पूरे दीना का पुरवा और भूसू का पुरवा में घर-घर जाकर सत्यापन कर चुकी है। जांच में ऐसे मतदाता मिले हैं, जिनकी मृत्यु हो चुकी है, लेकिन नाम सूची में दर्ज हैं। कई साल पहले शादी के बाद गांव छोड़ चुकी महिलाओं और लंबे समय से बाहर रह रहे लोगों के नाम भी सूची में शामिल पाए गए।
विज्ञापन
एसडीएम सदर गौतम सिंह ने बताया कि हाईकोर्ट के आदेश पर जांच कराई जा रही है। प्रथम दृष्टया लापरवाही मिलने पर प्राथमिक विद्यालय मखदूमपुर और कंपोजिट विद्यालय पड़रई के तत्कालीन बीएलओ के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की गई है। मतदाता सूची से सभी अपात्रों के नाम हटाने की प्रक्रिया जल्द पूरी की जाएगी।